फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Real brother and brother shot young man,

सगे भाई व साले ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, रेफर

Wed, 08 Jul 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Real brother and brother shot young man,
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर बाईपास पर स्थित बाग लखराव पुल के पास बुधवार की सुबह एक युवक को उसके सगे भाई व साले ने ही गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। राहगीर ने युवक को गाड़ी में तड़पता देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। जिला मुख्यालय स्थित प्राइेवट अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मडि़याहूं थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष मिश्रा पुत्र जय प्रकाश मिश्रा की ससुराल गोरखपुर जिले के सिकरीगंज में है। संतोष के साथ ही उसे छोटे भाई की शादी भी उसकी घर में हुई है। संतोष का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। जिसके चलते पत्नी अपने मायके में रह रही है। मंगलवार को संतोष पत्नी से मिलने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा। वहां कुछ विवाद हुआ। इसके बाद संतोष के छोटे भाई राजकुमार, साला जगरनाथ, साले का मित्र विकास एक स्कार्पियों से उसे जौनपुर छोड़ने के लिए गोरखपुर से निकले। आजमगढ़ पहुंचने पर शहर कोतवाली अंतर्गत बाग लखरांव पुल के पास भाई व साले ने संतोष को गोली मार दी और मौके पर ही स्कार्पियों में लहुलुहान हालत में छोड़ कर फरार हो गए। संतोष के पेट में गोली लगी थी। राहगीरों ने संतोष को गाड़ी में लहुलुहान हाल में देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतोष को लेकर जिला अस्पताल आई। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। फिर घायल को जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अब खतर से बाहर बतायी जा रही है। शहर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि घायल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घायल ने अपने छोटे भाई राजकुमार, साला जगरनाथ, साले के मित्र विकास के साथ ही स्कार्पियों चालक को नामजद किया है। पुलिस के अनुसार संतोष नशे का आदि है, जिसके चलते उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता है। यहीं कारण है कि उसकी पत्नी अपने मायके में रहती है। वहीं छोटा भाई राजकुमार भी संतोष के नशे के आदत के चलते काफी परेशान रहता था। वैसे घटना का स्पष्ट कारण क्या है इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed