फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Raw ancestral houses collapsed, the family homeless

ढह गया पुश्तैनी कच्चा मकान, परिवार बेघर

Wed, 29 Apr 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 29 Apr 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Raw ancestral houses collapsed, the family homeless
कोयलसा विकास खंड के लहरपार गांव में बुधवार की भोर में गांव निवासी भालचंद बरनवाल पुत्र स्व. तपेश्वर बरनवाल का कच्चा मकान धराशायी हो गया। इस घटना में एक गाय और बछिया घायल हो गई।
विज्ञापन


लहरपार गांव निवासी भालचंद बरनवाल का पुश्तैनी कच्चा मकान था। जिसमें भूकंप के दौरान जगह-जगह से दरारें पड़ गई थीं। इसके कारण परिवार के लोग घर के बाहर सोते थे। मंगलवार की सुबह आई तेज हवा-बारिश ने मकान की हालत और खराब कर दी। रात को घर के सदस्य खाना खाकर घर के बाहर सोए।
विज्ञापन


बुधवार की भोर में मकान धराशायी हो गया। इससे मकान में बंधी गाय और बछिया घायल हो गई। वहीं, भालचंद के परिवार के पास खाने का सारा सामान मकान के मलबे में दबकर नष्ट हो गया। परिवार के सदस्यों के पास सिर्फ शरीर पर पड़े कपड़े बचे हैं। भालचंद फेरी लगाकर अनाज खरीदने-बेचने का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान गिरने से अब उसकी समझ में नहीं आ रहा है कि वह किस प्रकार से परिवार का भरण पोषण करें। बीडीसी सदस्य सूदेश्वर सिंह ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचा और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed