{"_id":"69a9cc91f8df1912a40c9adb","slug":"rape-victim-murdered-by-poisoning-cold-drink-accused-arrested-azamgarh-news-c-20-1-vns1007-1311342-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अहरौला में घटना स्थल पर जांच-पड़ताल करती पुलिस। संवाद
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता की बुधवार की रात हत्या कर दी गई। युवती के पिता ने आरोपी पर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही थी। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 3.30 बजे पुलिस ने आरोपी दिलीप कुमार (32) को बरामदपुर पुलिया मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। 2023 में आरोपी पर अगवा कर युवती के साथ दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के समय वह नाबालिग थी। मुकदमा पॉक्सो कोर्ट में चल रहा है। आरोपी जमानत पर बाहर चल रहा था। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि एक गांव की 18 वर्षीय युवती बुधवार की रात घर से लापता थी। घरवाले खोजबीन में जुटे थे। रात करीब 3 बजे कुछ लोग युवती को उसके घर के सामने फेंककर चले गए। परिजन कुछ समझ पाते कि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
युवती के पिता ने तहरीर देकर गांव के दिलीप कुमार पर बेटी की हत्या कर घर के सामने फेंकने का आरोप लगाया। पिता का आरोप है कि घटनास्थल पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल और जहरीला पदार्थ मिला था। दिलीप ने पहले बेटी को फिर कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर खुद भी पीया था। इसके बाद आरोपी ने मौके पर उल्टी कर दी थी, जिससे वह बच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी दो बच्चों का पिता है। मृतका और आरोपी के घरों के बीच की दूरी करीब 400 मीटर है, जबकि घटनास्थल मृतका के घर से करीब 150 मीटर दूर है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पाॅक्सो कोर्ट में चल रहा मुकदमा, छह मार्च थी अंतिम सुनवाई-युवती के पिता ने बताया कि 2023 में आरोपी दिलीप कुमार (32) ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इसका मुकदमा पॉक्सो कोर्ट में चल रहा है। 4 मार्च को कोर्ट में तारीख थी लेकिन होली की वजह से कोर्ट बंद था। इसलिए 6 मार्च को तारीख मिली थी। इसमें अंतिम सुनवाई होनी थी। इस बीच दिलीप कुमार ने उसकी बेटी को रात के अंधेरे में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाकर हत्या कर दी और दरवाजे के सामने फेंक दिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता की हत्या पर उठ रहे कई सवाल-दुष्कर्म पीड़िता की हत्या कर शव फेंके जाने पर कई सवाल उठ रहे हैं। जैसे कोर्ट में अंतिम सुनवाई से ठीक पहले युवती की हत्या क्यों की गई? पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी ने खुद कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पीया था, जब उसे युवती को मारना ही था तो उसने जहर क्यों पीया? युवती के गायब होने की सूचना तुरंत पुलिस को क्यों नहीं दी गई? घटनास्थल पर युवती की चीख-पुकार किसी ने क्यों नहीं सुनी? इस तरह के कई सवाल पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिवार वालों और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
2023 में आरोपी के खिलाफ किशोरी को अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों के मिलने के बाद पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई थी। मामला कोर्ट में चल रहा है। इसमें सुनवाई की तारीख लगी थी। हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। -अमित कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी अहरौला।