फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   rampage Kachha-Baniyan gang Women beaten children hostage looting fearlessly police arrived

कच्छा-बनियान गिरोह का तांडव : महिलाओं को पीटा, बच्चों को बनाया बंधक, बेखौफ होकर किया लूटपाट; ऐसे पहुंची पुलिस

Sun, 03 Nov 2024 03:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Nov 2024 03:24 PM IST
सार

Azamgarh News : शाहगढ़ गांव में कच्छा-बनियान गिरोह के लूटपाट की सूचना मिलते ही सिधारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन घायलावस्था में थे, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
rampage Kachha-Baniyan gang Women beaten children hostage looting fearlessly police arrived
कच्छा-बनियान गिरोह की पिटाइ से घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ गांव में बीती रात घर के पिछले हिस्से में चैनल गेट का ताला काटकर कच्छा-बनियान गिरोह घर के अंदर दाखिल हुए। घर के सदस्यों को मार-पीट कर पहले घायल किया। इसके बाद घर में जमकर लूटपाट की। नकदी समेत आभूषणों उठा ले गए।

विज्ञापन



यही नहीं, मासूम दो बच्चों को घर के अंदर बंधक बनाकर रखें रहे। घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिधारी के शाहगढ़ गांव निवासी प्रभावित (65) पत्नी स्व. खुरचून गोंड, सुधा देवी (32) पत्नी उमेश गोंड, इंद्रेश (25) पुत्र महेश व दो मासूम बच्चों के साथ घर पर रहते हैं। जबकि बेटा उमेश विदेश में रहता है। घर पर कोई पुरुष न होने के कारण नाती इंद्रेश यहां रहकर पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की देखभाल करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने जूते में छिपा दिया था मोबाइल

rampage Kachha-Baniyan gang Women beaten children hostage looting fearlessly police arrived
मनबढ़ों ने वृद्ध महिला की कान से नोंच लिए झुमके। - फोटो : अमर उजाला

बीती रात कच्छा बनियान गिरोह के लोग घर के पिछले हिस्से में चैनल का ताला काटकर घर में दाखिल हुए। आहट पाकर जगे लोगों ने जब इनका विरोध किया तो सरिया और डंडे से मारकर तीनों सदस्यों को घायल कर दिए। मासूम सृष्टि (9) और आयुष (6) को बंधक बना लिया।

इसके बाद घर के अंदर रखे नकदी और जेवरात को उठा ले गए। इसके पहले परिजनों ने मोबाइल जूते के अंदर छिपा कर रख दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित परिजनों ने जूते में छिपा कर रखे मोबाइल को निकाला और 112 पर घटना की सूचना दी।



सूचना पाकर रात में ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। रविवार की सुबह घर से तीन सौ मीटर दूरी पर चोरी का टूटा बॉक्स, अटैची और बिखरे हुए कपड़े आदि मिले।

जानकारी होने पर सुबह में सिधारी थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा, सीओ सिटी गौरव शर्मा, फोरेंसिक टीम, एसोओजी टीम भी घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण की। लेकिन किसी निष्कर्ष पर अभी तक नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed