अंबारी। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे स्व. रामनरेश यादव की 92वीं जयंती उनके पैतृक आवास आंधीपुर पर सादगी के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा स्व. यादव अपने संघर्षो के बल पर शिक्षक और अधिवक्ता से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश के राज्यपाल के पद तक का सफर तय किया। उनकी सोच थी कि नैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति होनी चाहिए। उनके छोटे भाई डॉ. सुरेश यादव ने कहा कि उन्होंने सदैव नैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति की।
दीवानी न्यायलय में वर्ष 1953 से ही वकालत करते रहे। ग्रामीणों को मुकदमा देखने जाने वाले क्षेत्रीय लोगों को किराया-भाड़ा भी दिया करते थे। 1977 में यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। 2011 में मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे। शिकोहाबाद, फूलपुर से विधायक और आजमगढ़ से सांसद भी रहे। दो बार राज्यसभा के सांसद भी रहे। क्षेत्र में स्कूल, कालेज के अलावा सड़कों एवं पुलों का काम कराया। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुलों पर आज भी उन्हीं का नाम दिखता है। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य मो. इस्माइल शाह और संचालन दिनेश यादव ने किया। इस मौके पर आयोजक डॉ. सुरेश यादव, पूर्व प्रधानाचार्य रामचन्द्र यादव, हरिवंश यादव, डॉ. शिवशंकर यादव, रामचेत यादव, दुर्बली राम यादव, बांलेलाल यादव, संतोष यादव, विकास कुमार, मो. शहजाद, केशव आदि रहे।

सिविल लाइंस में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल स्व.रामनरेश यादव जंमदिन पर श्रद्धांजलि देते लोग।- फोटो : AZAMGARH