फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rambhajan Vishwakarma got the Best Yogi Award

रामभजन विश्वकर्मा को मिला श्रेष्ठ योगी का पुरस्कार

Thu, 14 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rambhajan Vishwakarma got the Best Yogi Award
आजमगढ़। सीताराम योगपीठ के योग साधकों द्वारा डा. बाबा भीम राव आंबेडकर जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में श्रेष्ठ योगी सम्मान वर्ष 2021-22 का आयोजन किया गया। जिसें रामभजन विश्वकर्मा को संस्था द्वारा श्रेष्ठ योगी का पुरस्कार दिया गया। संरक्षक डा. जेपी सिंह संरक्षक योगपीठ ने मुख्य अतिथि श्रीनारायण उपाध्याय सेवानिवृत्त न्यायाधीश का स्वागत डा. भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंटकर किया। सभी योग साधकों ने डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। मुख्य अतिथि ने सीताराम योगपीठ की सराहना कर सीताराम शब्द की महिमा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया कि सीताराम शब्द में कुल 108 वर्ण होते हैं। वर्ष 2021-22 के लिए श्रेष्ठ योगी के रूप में राम भजन विश्वकर्मा को चयनित किया गया है। मुख्य अतिथि द्वारा श्री विश्वकर्मा को उत्तरीय प्रदान किया गया तथा पीएन सिंह, निर्मल सिंह, शिव नरेश सिंह, रामपाल दुबे, हरिनारायण उपाध्याय, लोचन प्रसाद, सत्य प्रकाश बरनवाल, जगदीश सिंह आदि ने माल्यार्पण किया। श्रेष्ठ योगी 2021-22 की सील्ड राम भजन विश्वकर्मा को प्रदान की गयी। इस मौके पर साकेत राय, विवेक गुप्त, राहुल सिंह, घनश्याम अग्रवाल, राजू बरनवाल, डा. बीएन सिंह, डा. राम जी दुबे, अजय कुमार गुप्त, अरविंद राय, दीनानाथ राय, हरिश्चंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन कल्पनाथ सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed