फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ramakant Yadav produced before VC in three cases

Azamgarh News: तीन मामलाें में रमाकांत यादव की वीसी से पेशी

Fri, 28 Jul 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ramakant Yadav produced before VC in three cases
बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की शुक्रवार को तीन मामलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग से फतेहगढ़ जेल से पेशी हुई। तीनों मामलों में जज एमपी-एमएलए कोर्ट ओम प्रकाश वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए अलग-अलग तारीखें दीं। पहला मामला 1998 में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार में पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी व रमाकांत समर्थकों के बीच हवाई फायरिंग का था। जिसमें पुलिस ने रमाकांत व डंपी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में न्यायाधीश ने आठ अगस्त की अगली तारीख सुनवाई के लिए मुकर्रर की। दूसरा मामला जहरीली शराब कांड से संबंधित था। जिसे लेकर फूलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में अगली तारीख 10 अगस्त निर्धारित की गई। तीसरा मामला भी जहरीली शराब कांड से ही संबंधित था जो अहरौला थाने में दर्ज हुआ है। इस मामले में जज ने 11 अगस्त की तारीख निर्धारित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed