{"_id":"67e3f12c5d9bd33b180e52fd","slug":"rajput-seva-sanga-hurt-by-the-comment-on-rana-sanga-anger-in-the-organization-tied-black-band-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : राणा सांगा पर टिप्पणी से आहत राजपूत सेवा संगठन में आक्रोश, बांधी काली पट्टी, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : राणा सांगा पर टिप्पणी से आहत राजपूत सेवा संगठन में आक्रोश, बांधी काली पट्टी, कार्रवाई की मांग
Wed, 26 Mar 2025 05:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 26 Mar 2025 05:51 PM IST
सार
राणा सांगा पर टिप्पणी से आहत राजपूत सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला और कार्रवाई की मांग की। बता दें कि इस दौरान डीएम को संबोधित ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट करते हुए
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेवाड़ के महान वीर राणा सांगा के खिलाफ राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी से आहत राजपूत सेवा संगठन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन के लोग कुंवर सिंह उद्यान से कलेक्ट्रेट तक मुंह पर काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम के जरिए प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजा, जिसमें सांसद सुमन को तत्काल निष्कासित करने और उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि राणा सांगा जैसे महान वीरपुरुष, जिन्होंने अपने सुख, संपत्ति और जीवन का बलिदान देकर हिन्दू समाज के आत्मसम्मान और स्वतंत्रता की रक्षा की।
विज्ञापन
उनके खिलाफ की गई टिप्पणी न केवल राजपूत समाज बल्कि समूचे हिन्दुत्व के लिए अपमानजनक है। ऐसे लोगों को राज्यसभा जैसे प्रतिष्ठित पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। जिलाध्यक्ष सत्या सिंह परिहार ने कहा कि इस तरह के बयान से न सिर्फ इतिहास का अपमान हुआ है, बल्कि राज्यसभा की गरिमा को भी ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
यदि सांसद सुमन के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में ऐसे लोग भारत के गौरवशाली इतिहास पर बार-बार सवाल उठा सकते हैं। संगठन ने मांग की कि सुमन को तत्काल निष्कासित कर उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए और कड़ी सजा दी जाए, ताकि समाज के लिए एक नजीर कायम हो।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो समाज मुखर होने को मजबूर होगा। इस मौके पर निर्भय सिंह, गौरव सिंह, अभिषेक सिंह, हेमन्त सिंह, राघव, शैलेंद्र कुमार सिंह, निगम सिंह, वर्षम सिंह, विनीत सिंह, चंदन प्रताप सिंह, राहुल सिंह, आर्यन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन