{"_id":"6939befe1c04f2c1c703db94","slug":"rajneesh-was-murdered-in-a-20-year-old-land-dispute-four-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-141935-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बीस साल पुराने जमीन के विवाद में हुई थी रजनीश की हत्या, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बीस साल पुराने जमीन के विवाद में हुई थी रजनीश की हत्या, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
09 जमीन विवाद में रजनीश की हत्या करने वाले चारो आरोपी। संवाद
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को रजनीश पांडेय हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मामले में चार नामजद आरोपियों नगीना सिंह, इंद्रसेन सिंह, भीमसेन सिंह और उग्रसेन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
सभी आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण पिछले 20 साल से चल रहा भूमि विवाद था। इसे लेकर दोनों पक्षों से कई प्राथमिकी दर्ज हैं।
शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि दर्ज एफआईआर के मुताबिक, पीड़ित राघव पांडेय ने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र रजनीश पांडेय (45) को आरोपी लंबे समय से जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
छह दिसंबर की शाम लगभग 6.30 बजे रजनीश अपनी पत्नी के पास शहर लौट रहे थे। तभी सिकरौड़ा पुलिया के पास घात लगाए आरोपियों ने उन्हें रोककर हमला कर दिया। नगीना उर्फ रामनगीना सिंह ने रजनीश के सीने में गोली मार दी। उपचार के दौरान रजनीश की मौत हो गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस टीम ने मंगलवार की रात शिवालिक मेडिकल कॉलेज, सिक्स लेन के पास से चारों आरोपी नगीना सिंह, इंद्रसेन सिंह, भीमसेन सिंह और उग्रसेन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सभी ने भूमि विवाद और मुकदमेबाजी से परेशान होकर रजनीश की हत्या करने की बात स्वीकार की। एसपी सिटी ने बताया कि घटना पूर्व नियोजित थी।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया। सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास पुलिस ने खंगाल लिया है। आरोपियों पर पहले से शहर कोतवाली और मुबारकपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हैं।