फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Raised demands for arrest and recovery of miscreants

42 लाख की डकैती पर बिफरे व्यापारी, पुलिस पर लगाए आरोप

Fri, 14 Feb 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Raised demands for arrest and recovery of miscreants
मार्टीनगंज के दुबरा में सर्राफा लूट कांड को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसपी को देने जात? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बरदह में सर्राफा व्यापारी से हुई डकैती के पर्दाफाश की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा घुट्टूर के नेतृत्व में डीएम और एसपी ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन में बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी और बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा ने बताया कि बरदह में सराफा से हुई डकैती दुस्साहसिक है। बाजार में अगर पुलिस की पिकेट रहती तो बदमाश की डकैती की हिम्मत नहीं पड़ती। बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी, लूट के सामान की बरामदगी व पुलिस पिकेट वाहन को 24 घंटे लगाकर व्यापारियों की रक्षा की मांग की। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुआल प्रसाद गोंड ने कहा कि घटना से आहत पीड़ित संजय कुमार सेठ व अन्य व्यापारी असलहे का लाइसेंस लेना चाह रहे हैं, ऐसे व्यापारियों को सुरक्षा के लिए लाइसेंस जारी किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में सुआल प्रसाद गोंड, ख्वाजा शुएब, मनोज बरनवाल, पवन अग्रवाल, अविनाश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अनिल शुक्ला, जमाल अहमद, श्याम नरायन सेठ, विकास वर्मा, संदीप गुप्ता, अरविंद सेठ, लल्लन सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed