फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   rain over day

रिमझिम-झमाझम में बीता दिन

Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
rain over day
बारिश
जिले में शनिवार की सुबह सात बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। घरों से कार्यालय, स्कूल, कॉलेज के लिए निकले कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को जहां-तहां दूकानों की ओट में छिपकर बारिश से बचना पड़ा। कार्यालयों में कर्मचारी काफी देर से पहुंचे, जिससे काम काज प्रभावित हुआ। शहर से लेकर देहात तक की सड़कें जलमग्न हो गईं। कई स्थानों पर दूकानों में पानी घुस गया। कुछ स्थानों पर बिजली भी गिरी। वहीं, लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन


किसानों ने इस बारिश को धान की फसल के लिए फायदेमंद बताया। शुक्रवार शाम से मौसम के बदले मिजाज से पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई। शुक्रवार की शाम शहर क्षेत्र में दो घंटे से अधिक बारिश हुई थी। इसके ठीक दूसरे दिन शनिवार को सुबह सात से आठ बजे तक मामूली बूंदाबांदी हुई और आठ बजे से 3.30 बजे तक लगातार झमाझम बारिश होती रही। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह से आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल रखा था। बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक सभी को सहमा रही थी। किसी तरह से लोगों ने अपने बच्चों को विद्यालय पहुंचाया। कई कांवेंट विद्यालयों में अर्द्घवार्षिक परीक्षा होने के कारण अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय पहुंचाना जरूरी था लेकिन सरकारी विद्यालयों में रोज की अपेक्षा बच्चों की संख्या कम ही रही। साढ़े सात बजे तक झमाझम बारिश शुरू हुई जो कभी तेज तो कभी धीमी गति से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण नगर क्षेत्र के सभी गलियों में जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी छुट्टी के बाद बच्चों को घर लाने में हुई। नगर के ज्योति निकेतन स्कूल में छुट्टी के बाद स्कूल से लेकर प्रतिभा निकेतन तिराहे तक भयंकर जाम लगा रहा। मेजवां संवाददाता के अनुसार, फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से कई गांवों के संपर्क मार्ग टूट गए। वहीं, जलनिकासी की अच्छी व्यवस्था न होने के कारण फूलपुर नगर के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया।

शबाना आजमी रोड के किनारे बसी आबादी में लबालब पानी आ गया, जिसके चलते लोग सड़कों पर आ गए। कुंवर नदी और तमसा मंजूषा उफान पर है। उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने तालाब जैसा दृश्य हो गया। दसमड़ा गांव में आने जाने का संपर्क मार्ग टूट गया है। इंडियन गैस एजेंसी गोदाम में पानी घुस जाने से सैकड़ों चूल्हा और जनरेटर खराब हो गया। मजदूर दिनभर पानी निकालने में जुटे रहे। मुंडियार स्थित एक घर में पानी भरने से चूल्हा नहीं जला। फूलपुर रामआसरे ओझा समेत कई घरों में पानी घुस जाने से लोग की दिक्कतें बढ़ गई।

मालटारी संवाददाता के अनुसार, सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी, बोझिया, कठैचा, इमलीपुर, कोठिया, महुलिया, अंडाखोर, पकवाइनार सहित पूरे क्षेत्र में शनिवार की सुबह से हो रही लगातार बारिश से जगह-जगह पानी जमा हो गया। सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई और टूटी सड़कों में जल जमाव हो गया है। बारिश सब्जियों की फसल के लिए बहुत हानिकारक है। मेहनाजपुर संवाददाता के अनुसार, मेहनाजपुर बाजारवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई। कई दुकानों में बरसात का पानी घुस गया।


फूलपुर संवाददाता के अनुसार, तेज बारिश के दौरान पावर सब स्टेशन के नार्थ और ईस्ट फीडर बिजली गिरने से पुराना पावर सब स्टेशन फाल्ट से बिजली गुल हो गई। जिसके चलते फूलपुर क्षेत्र में पांचों फीडर से आपूर्ति ठप हो गई। पावर सब स्टेशन के एसएसओ संतोष ने बताया कि इसकी सूचना जेई को दी गई है। फाल्ट को बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, बारिश के कारण फूलपुर नगर की सड़के पानी से लबालब भर गई। साथ ही कई दूकानों में पानी घुस गया। नगर के बसस्टाप के पास केवटाना मुहल्ला की स्थिति काफी बदत्तर हो गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed