फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   rain maked climate pleasant

बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Fri, 16 Jun 2017 11:30 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Fri, 16 Jun 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
rain maked climate pleasant
तहबरपुर क्षेत्र के गजयपुर में तेज हवा के कारण गिरा पेड़।
पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को उस समय राहत मिली जब शुक्रवार की दोपहर बाद आंधी के साथ तेज बारिश हुई। बीस मिनट की बारिश से शहर के कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर सड़कों पर पेड़ गिर गए जिससे जहां आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


उधर शहर क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद बिजली गुल हो गई लेकिन गर्मी से लोगों को राहत मिली।  जून में पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनमानस बेहाल है। बुधवार की रात तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को कड़ी धूप के चलते लोग गर्मी से बेहाल दिखे। शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग सवा तीन बजे आसमान पर अचानक काले बादल मंडराने लगे। काले बादलों को देख लोगों ने राहत की सांस ली कि बारिश होगी और गर्मी से निजात मिलेगी। लगभग पौने चार बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हुई। करीब बीस तक बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली।
विज्ञापन


बारिश बंद होने के 15 मिनट बाद एक बार फिर तेज हवाएं शुरु हो गई लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि गर्मी से लोगों को राहत मिली। उधर ग्रामीण इलाकों में मुहम्मदपुर, बिंद्राबाजार, सगड़ी तहसील क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। सगड़ी संवाददाता के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र में साढ़े तीन बजे आई बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। बोझिया, मालटारी, महुलिया, नदौरा, कठैचा, भदांव, सुंदर सराय बल्लो, पकवाईनार, जमीन मुहम्मदपुर आदि क्षेत्र में बारिश हुई। जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। तहबरपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed