{"_id":"57e8193a4f1c1bf50a573fe2","slug":"rain-havoc-destroyed-11-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर, ढह गए 11 के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर, ढह गए 11 के घर
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में कई घंटे शनिवार को हुई लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। वहीं, 11 लोगों के कच्चे मकान भरभराकर ढह गए। मलवे में दबकर जहां लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। वहीं चपेट में आने से आठ लोग घायल हो गए। घायल होने वालों में एक परिवार के सात सदस्य हैं। इनका स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज चल रहा है।
अंबारी संवाददाता के अनुसार, दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुआरा गांव निवासी लालबहादुर गोतम, सतई, रामाधार, इसी थाने के मलगांव निवासी सुशील गोंड़, नजमा बानो, दुर्गा मिश्रा और फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के छन्नूपुर गांव निवासी दूधनाथ प्रजापति का कच्चा मकान शनिवार की रात ढह गया।
मिट्टी में दबकर लालबहादुर (50) उसकी पत्नी नरमी देवी (45), बेटा शुभम (15), अभिनव (10), बेटी सुमीत्रा (19), सावित्री (17), नंदनी (8) घायल हो गई। गांव के लोग किसी तरह से मिट्टी हटाकर इन्हें बाहर निकाले और इलाज के लिए स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराए।
विज्ञापन
घटना के समय परिवार के सदस्य कच्चे मकान में सोए हुए थे। अहरौला संवाददाता के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के गोसाई पूरा गांव निवासी नंदलाल गिरी, बिरजू गिरी और रामभजन गिरी का कच्चा मकान ढह गया। चोट लगने से नंदलाल गिरी (70) घायल हो गए। गांव वालों की मदद से नंदलाल को बाहर निकालकर सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। मालटारी संवाददाता के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन मोहम्मदपुर गांव निवासी मधूबन का कच्चा मकान शनिवार की रात भरभराकर ढह गया।