फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rahul and Akhilesh are not capable of nation-building and social reconstruction: Anil.

राहुल और अखिलेश देश और समाज के निर्माण में सक्षम नहीं : अनिल

Fri, 14 Aug 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rahul and Akhilesh are not capable of nation-building and social reconstruction: Anil.
स्वतंत्रता दिवस से पहले बृहस्पतिवार को नगर में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में रिमझिम बारिश भी लोगों के जोश को कम नहीं कर पाई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी आतंकवादी मानसिकता से ग्रसित है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देश और समाज के निर्माण में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि देश के खिलाफ काम करने वाले लोगों से आने वाले धन का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में किया जाता है, जिसे केंद्र सरकार रोकना चाहती है, जबकि विपक्षी नेता उसे भारत में लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनिल राजभर ने कहा कि देश के युवाओं को आजादी की कीमत और उसके महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। देश विरोधी ताकतें युवाओं को निशाना बनाने की कोशिश कर रही हैं, इसलिए राष्ट्र के प्रति भावना को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, होमगार्ड जवान और आम नागरिक हाथों में तिरंगा लिए इस देशभक्ति के माहौल का हिस्सा बने।
कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में हुई, जहां प्रभारी मंत्री अनिल राजभर का भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया।
अपने संबोधन में मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को नमन करते हुए आजादी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया।
डीएवी इंटर कॉलेज से रवाना हुई तिरंगा यात्रा ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों में देशभक्ति का संचार किया। यात्रा रायपुर तिराहा, गांधी तिराहा, रायडूपुर त्रिमूर्ति तिराहा, नेहरू हॉल, कलेक्ट्रेट चौराहा, पंचदेव चौराहा और सिविल लाइन से गुजरते हुए अग्रसेन चौराहा पहुंची। अंततः अंबेडकर पार्क में यात्रा का समापन हुआ।
वंदे मातरम को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि जिस गीत को गाकर स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयंत सिंह, अखिलेश कुमार मिश्रा (गुड्डू), भाजपा लालगंज अध्यक्ष विनोद राजभर, एमएलसी विक्रांत सिंह ऋषु, राकेश सिंह, राजेश सिंह, जितेंद्र राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed