फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PWD progress in project construction is poor, warning

परियोजना निर्माण में लोनिवि की प्रगति खराब, चेतावनी

Tue, 29 Sep 2020 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
PWD progress in project construction is poor, warning
आजमगढ़। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने मंडल के तीनों जनपदों में 50 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। लोनिवि के कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। एक्सईएन को इस माह के अन्त तक अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं होने पर शासन को कार्रवाई के लिए संस्तुति भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों निर्देश दिया कि अपने विभाग से संबंधित परियोजनाओं का बार चार्ट उपलब्ध कराएं। कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का मासिक या पाक्षिक विवरण स्पष्ट होना चाहिए। परियोजना में कार्यरत स्टाफ, स्किल्ड लेबर, अनस्किल्ड लेबर का उल्लेख, मैटेरियल, खर्च मैटेरियल, भुगतान की गई धनराशि का भी विवरण देने को कहा। आजमगढ़ में घाघरा नदी पर बन रहे सेतु के पहुंच मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग को करना है। इसके लिए अभी तक भूमि क्रय नहीं गई है। धनराशि मार्च में ही प्राप्त हो गई थी। बलिया में भी खरीददौली पुल के पहुंच मार्ग की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। एनएच के कार्यों में आजमगढ़ के पैकेज-2 में पूर्व में एक कार्य को फरवरी में पूर्ण होना बताया गया था। बैठक में उपस्थित संबंधित परियोजना निदेशक उसे अब जून तक पूर्ण होने की बात कह रहे हैं। एनएचएआई के कई पैकेजों में कार्य की प्रगति खराब पाई गई। आजमगढ़ में पांच, मऊ में एक और बलिया में चार परियोजनाएं, दो परियोजनाएं एनएचएआई की हैं। बलिया में गंगा नदी पर नौरंगा के पास शिवपुर घाट सेतु पहुंच मार्ग का कार्य अनारंभ है। शेष परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा, एसई लोनिवि आरएन दास, परियोजना प्रबंधक एनएचएआई एसबी सिंह, प्रबन्धक एनएचएआई अमित कुमार ओझा, अधिशासी अभियंता लोनिवि विजयसिंह, जितेन्द्र सिंह, आरके सोनवारी, अपर सांख्यिकी अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति व आरपी जायसवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed