फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PWD department put bricks on the road, people find it difficult to walk

पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क पर डाल दिया ईंट, लोगों का चलना दूभर

Sun, 27 Jun 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
PWD department put bricks on the road, people find it difficult to walk
रानी की सराय। कस्बा के रेलवे स्टेशन मार्ग पर बारिश के बाद कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का पैदल भी चलना दूभर हो गया था। वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मार्ग पर ईंट के टुकड़े डलवा दिए। इससे राहगीरों की दुश्वारी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

कस्बे के रेलवे स्टेशन मार्ग के लोग सड़क पर जलभराव की समस्या से पिछले आठ साल से जूझ रहे हैं। कई बार लोगों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मिलकर सड़क के निर्माण की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। स्थानीय व्यापारी नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी तो पीडब्ल्यूडी ने आनन-फानन में सड़क के गड्ढ़ों को ईंटें डलवाकर पाट दिया। ईंट पड़ जाने से अब बाइक से चलना और दूभर हो गया है। व्यापारी नेता शारदा प्रसाद ने बताया कि पहले तो हालत बदतर थे, ईंट के पड़ जाने से हालात और भी खराब हो गए हैं। बीते मंगलवार को पीडब्ल्यूडी द्वारा नाली की खुदाई कराकर मिट्टी सड़क के किनारे ही छोड़ दिया गया। लोगों को लगा की अब इस मार्ग की दशा सुधर जाएगी, लोग खुश थे। बुधवार को विभाग की ओर से मार्ग पर ईंट डाल दिया गया। लोगों ने समझा की ईंट से गड्ढ़े भरने के बाद सड़क निर्माण का कार्य होगा। मगर चार दिन बाद भी काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed