फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Purvanchal will be made rice hub of India

पूर्वांचल को भारत का बनाया जाएगा राइस हब: डाॅ. सुधांशु सिंह

Mon, 15 May 2023 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal will be made rice hub of India
रानी की सराय। इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टिट्यूट (आईआरआरआई) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डाॅ. सुधांशु सिंह ने शनिवार को कोटवां स्थित कृषि महाविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने महाविद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों को देखा, साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा की। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर डाॅ. सुधांशु सिंह का स्वागत किया। निदेशक ने आईआरआरआई के बारे में बताया, साथ ही वहां पर संचालित शोध कार्यों के विषय में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वर्तमान में विश्व स्तर पर वहां पर अभी 40 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। आईआरआरआई में अभी 120 सदस्यों का स्टाफ है, जिसमें 80 वैज्ञानिक एवं 60 विश्व स्तर के वैज्ञानिक हैं। जिसमें कई प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से भी चलाए जा रहे हैं। इन सभी प्रोजेक्ट को चलाने का मुख्य उद्देश्य धान के उन्नत बीज विकसित करना है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल को भारत का राइस हब बनाया जाएगा। इस क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया गया है। अधिष्ठाता ने महाविद्यालय को प्राप्त होने वाली भूमि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

निदेशक डा. सुधांशु ने कृषि महाविद्यालय में प्रयोगशालाओं, परीक्षा कक्ष, पुस्तकालय, सभागार कक्ष आदि को देखा। उन्होंने छात्रों द्वारा बनाए मॉडलों को सराहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डाॅ. अनिल कुमार सिंह, डाॅ. प्रकाश यादव, डाॅ. विमलेश कुमार, डाॅ. विनोद कुमार, डाॅ. विजय लक्ष्मी राय, डाॅ. रेनू गंगवार, डाॅ. विनीत प्रताप सिंह, डाॅ. टी पंडिआराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed