{"_id":"624ddc2a54b3bc767d393467","slug":"purpose-of-taking-bharat-mata-to-the-ultimate-glory-azamgarh-news-vns6469833197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना उद्देश्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बुधवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कई जगहों पर शोभा यात्रा निकाली गई। झंडारोहण के बाद प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभा यात्रा निकाली गई। इसके उपरांत जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन लाईव टीवी के माध्यम से सुना गया। स्थापना दिवस के दिन माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम की शुरुआत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा का उद्देश्य भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना है। समृद्धशाली और शक्तिशाली भारत बनाना। इस अवसर पर कामेश्वर सिंह, प्रेम नारायण पांडे, प्रेम प्रकाश राय, जयनाथ सिंह ,घनश्याम पटेल, श्याम नारायण सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सत्येंद्र राय, अरविंद जायसवाल, वंदना सिंह, बबीता जसरासरिया, निरुपमा पाठक, इस्माइल फारुकी, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में स्थापना दिवस पर प्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक डा अशोक सिंह के हरवंशपुर स्थित कार्यालय पर विविध आयोजन किए गए। सर्वप्रथम भाजपा संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए नमन किया गया।चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा डा खुशबू सिंह का सम्मान किया गया। डॉ खुशबू सिंह ने कहा कि सम्मान जिम्मेदारियों के प्रति सजग करने का काम करते हैं। इस अवसर पर अरुण श्रीवास्तव, डॉ अजीत, इंद्रसेन सिंह, जोमी वर्गीस, सर्वेश सिंह, अंकुर सिंह, डॉ विजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
निजामाबाद संवाददाता के अनुसार मंगलवार को पार्टी का स्थापना दिवस बहुत धूम धाम से मनाया गया। सर्व प्रथम जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के उद्बोधन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं ने सुना। जिलाध्यक्ष राय के नेतृत्व में एक शोभा यात्रा निकाली गयी जो भाजपा कार्यालय से शुरू होकर निजामाबाद बाजार होते हुए तहसील के पास स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हो गई। इस अवसर पर डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, मनोज यादव, हनुमंत प्रसाद सिंह, योगेंद्र राय, जय प्रकाश जायसवाल, हरीश तिवारी, निरज तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर स्थिति भाजपा कार्यालय पर बुधवार को मण्डल अध्यक्ष भानुप्रताप चौहान की ओर से भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। मण्डल अध्यक्ष भानुप्रताप चौहान और उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर अमरनाथ बरनवाल, डाक्टर जीएस गोस्वामी, सुरेश सोनकर, राजन मौर्य, हरिश्चंद्र यादव, कमल जायसवाल, दुर्गेश अग्रहरि, कोमल यादव मौजूद थे।
दीदारगंज संवाददाता के अनुसार पार्टी कार्यालय पर बुधवार को स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम की अध्यक्षता दीदारगंज मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर भारत अपनी पहचान को बनाया हुआ है। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल गौरव मिश्रा, सुनील दुबे, इंद्रपति सेवक, सतेंद्र मिश्रा, मनीष सिंह, अनिल मिश्र मौजूद रहे।
मेंहनगर संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थिति निरंजन कुटी के प्रांगण में सुबह 9 बजे झन्डा रोहण किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह व संचालन महामंत्री मुकेश सिंह ने किया। अंजनी सिंह ने कहा कि 1951में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जन संघ पार्टी की स्थापना किया। इस अवसर पर कमलेश सिंह, माधवेन्द्र मिश्रा, जलभरथ सिंह, परमहंस सिंह, उदयप्रताप सिंह, प्रगति सिंह, संदीप कुमार उपस्थित रहे।
ठेकमा संवाददाता के अनुसार बरदह में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाजार में पदयात्रा निकाला। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर विद्या प्रसाद दुबे, विजय कुमार, राजेश विश्वकर्मा, पंकज राय, अंशु सरोज आदि मौजूद रहे।
लालगंज संवाददाता के अनुसार भाजपा मंडल देवगांव सिधौना द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस कपसेठा में दुर्गा सिंह के आवास पर मंडल अध्यक्ष राज यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। स्थापना दिवस के पश्चात शोभा यात्रा भी निकाली गई। पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह, मंडल के प्रभारी रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा विचार धारा प्रधान पार्टी है। मंडल महामंत्री राजेश सिंह ,मिथिलेश सिंह , कमलेश सिंह,आशीष सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, अशोक कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अवध राज यादव, महामंत्री राजेश सिंह ,आशीष सिंह, मिथिलेश सिंह, कमलेश सिंह,जेपी कंजहित, घनश्याम सिंह बिरला, बेलाल युसूफ खान आदि उपस्थित रहे।