फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Punishment to driver In Azamgarh public came out against pressure horn

चालक से कराई उठक-बैठक: आजमगढ़ में प्रेशर हॉर्न के खिलाफ उतरी जनता, आरएम बोले- हमें नहीं पता

Sun, 21 May 2023 09:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 May 2023 09:17 PM IST
सार

रोडवेज चालकों द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर आखिरकार रविवार सुबह आजमगढ़ में आमजन का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने चालक से प्रेशर हॉर्न निकलवाते हुए उससे उठक-बैठक कराई। साथ ही उसे भविष्य में बस को तिराहे पर न लगाने के लिए चेतावनी दी। 

विज्ञापन
Punishment to driver In Azamgarh public came out against pressure horn
उठक-बैठक करता रोडवेज चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज चालकों द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर आखिरकार रविवार सुबह आजमगढ़ में आमजन का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने चालक से प्रेशर हॉर्न निकलवाते हुए उससे उठक-बैठक कराई। साथ ही उसे भविष्य में बस को तिराहे पर न लगाने के लिए चेतावनी दी। चालक से कराई गई उठक-बैठक की चर्चा शहर में रही लेकिन रोडवेज के आरएम मनोज बाजपेयी इससे अंजान बने रहे। इस बारे में पूछे जाने पर उनका दो टूक जवाब रहा कि उन्हें इस बारे में नहीं मालूम। कहा कि चालक गलती करेगा तो दंड भी वही पाएगा। जहां तक रही बात उठक-बैठक की तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


इधर, तिराहे पर खड़ी हो रही बसों और उसमें लगे प्रेशर्न हॉर्न को लेकर आरएम से लगायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की गई लेकिन किसी ने इसका संज्ञान नहीं लिया। इन दिनों रोडवेज के बेड़े में कई नईं बसें शामिल हुई है। इन बसों में प्रेशर हॉर्न लगाए गए हैं। चालक-परिचालक बस को प्रतिदिन रोडवेज तिराहा पर खड़ी कर प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मेरे घर की लड़की का फोटो तुम्हारे मोबाइल में है? पूछने गया तो पट्टीदारों ने उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा समस्या उन लोगों को हैं जो दिल के मरीज हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत रोडवेज के आरएम एवं एआरएम आजमगढ़, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक आजमगढ़ और परिवहन मंत्री समेत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। लेकिन नतीता सिफर रहा।

उधर, लगातार बजाए जाने वाले हार्न से तंग आकर लोगों ने रविवार को रोडवेज की प्रतिबंधित बस से प्रेशर हॉर्न निकलवाते हुए चालक से उठक-बैठक कराई। साथ ही सख्त चेतावनी दी की बस को हर हाल में परिसर में ही खड़ा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed