{"_id":"60a281aa8ebc3e99ae52f74e","slug":"pulis-ne-sveekaara-jile-mein-jahareelee-sharaab-se-huee-hai-aath-kee-maut-azamgarh-news-vns5899361185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने स्वीकारा जिले में जहरीली शराब से हुई है आठ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने स्वीकारा जिले में जहरीली शराब से हुई है आठ की मौत
विज्ञापन
आजमगढ़। एक सप्ताह से जिले में चल रहे जहरीली शराब प्रकरण का पटाक्षेप करने सोमवार को एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण शर्मा का जिले में आगमन हुआ। जहरीली शराब से 39 लोगों की अब तक जिले में मौत हुई है और सोमवार को पहली बार एडीजी ने जिले में आठ लोगों की जहरीली शराब से मौत होने की बात को स्वीकार किया। अन्य मौतों को उन्होंने बीमारी आदि से बताया और जिलाधिकारी व एसपी को निर्देशित किया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित मृतकों की सूची तैयार कर सभी की पड़ताल कराएं और उनकी मौत कैसे हुई है इसकी स्पष्ट रिपोर्ट तैयार करें।
पिछले रविवार से जिले में जहरीली शराब से मौत का तांडव शुरू हुआ, जो अभी भी जारी है। अब तक जहरीली शराब से जिले में मौत की संख्या की बात की जाये तो वह 39 पर पहुंच गई है। जिसमें 22 पवई थाना क्षेत्र तो 17 दीदारगंज थाना क्षेत्र में हुई है। शुरू से जनपद पुलिस जहरीली शराब से मौत की घटना को छिपाने की कवायद में जुटी रही। शुरूआत के तीन दिन तक तो पुलिस न तो जहरीली शराब से जिले में मौत मान रही थी न ही जहरीली शराब की बिक्री की ही बात स्वीकार रही थी। अंबेडकरनगर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद जनपद पुलिस ने घटना को स्वीकार किया। कुछ कार्रवाई की गई और भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा भी बरामद किया गया। सोमवार को जहरीली शराब प्रकरण को लेकर एडीजी जोन बृजभूषण शर्मा का जिले में आगमन हुआ। उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी, एसपी के अलावा सभी सीओ व संबंधित थानाध्यक्षों के साथ इस प्रकरण पर समीक्षा बैठक की। इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जिले में अब तक जहरीली शराब से आठ मौत की पुष्टि हुई है। पांच अन्य मौत के बारे में परिजनों ने स्पष्ट रुप से बीमारी से मौत बताया है। इसके साथ ही समाचार पत्रों में जो अन्य मृतकों के नाम प्रकाशित हुए है। उनकी भी पड़ताल कर मौत का स्पष्ट कारण पता करने करा निर्देश डीएम व एसपी को दिया गया है।
00000000000000000
नहीं छोड़ा जाएगी कोई अवैध शराब कारोबारी
आजमगढ़। एडीजी ने कहा कि पूरे वाराणसी जोन में 10 वर्ष में अवैध शराब कारोबारियों की लगभग 27 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। वहीं 500 से अधिक अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इतना ही नहीं सैकड़ों अवैध शराब कारोबारियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। भारी मात्रा में अवैध शराब पुलिस ने बरामद किया है। कुछ लोग गिरफ्तार कर जेल भी भेजे गए है। आगे भी कार्रवाई चलती रहेगी और पूरा प्रयास होगा कि सभी अवैध शराब कारोबारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाए।
विज्ञापन
000000000000000
अभी आठ हैं वांडेट, जिनकी तलाश जारी: एसपी
आजमगढ़। वहीं एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जिले अवैध शराब कारोबार को पूरी तरह नष्ट करने की कवायद जोरशोर से चल रही है। मित्तूपुर में भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी की गई है। डेढ़ से दो हजार लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट बरामद हुई है। जिससे 60 से 70 हजार बोतल शराब तैयार हो सकती थी। इसके अलावा भारी मात्रा में शीशी, ढक्कन, स्टीकर आदि भी बरामद किए गए है। देशी ही नहीं मित्तूपुर के अवैध शराब फैक्ट्री में अंग्रेजी शराब की भी डुप्लीकेट तैयार की जा रही थी। उन्होने बताया कि अब तक सात शराब कारोबारी जेल भेजे जा चुके है जबकि आठ वांटेड है, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लुटी हुई है।
000000000000000000
सतर्कता की दृष्टि से गांव-गांव करायी जा रही मुनादी
आजमगढ़। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जहरीली शराब से मौत पर लगाम लगाने की दृष्टि से गांव-गांव में मुनादी करवायी जा रही है। इसके साथ ही बीट कांस्टेबल गांव-गांव में पहुंच कर अवैध दुकान अथवा लोग से शराब लेकर न पीए। सरकारी शराब की दुकाने खुल गई हैं, वहां से शराब ले कर प्रयोग करें।