फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pucca bridge not built, people passing by taking risk

नहीं बना पक्का पुल, खतरा मोल लेकर चह से गुजर रहे लोग

Tue, 15 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pucca bridge not built, people passing by taking risk
दाऊदपुर-ककरहटा-कोलघाट पर चह बनाकर नदी पार कर रहे है ग्रामीण, नही बना पुल।-समस्या,प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
देश की आजादी के बाद जिले में तमाम विकास कार्य हुए लेकिन मुबारकपुर क्षेत्र में तमसा नदी पर पक्का पुल नहीं बनाया जा सका। मुबारकपुर, दाऊदपुर, भीवरी-बसौधा, सलारपुर, पियरोपुर आदि गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय जाने के ळिए तमसा नदी पर बने बांस-बल्ली के पुल (चह) को पार करना पड़ रहा है। बाइक सवार जान जोखिम में डालकर इस चह से गुजरते हैं।
विज्ञापन

तमसा पर पक्का पुल बनाने की मांग लोग वर्षों से उठा रहे हैं लेकिन यह कार्य नहीं हो सका। यदि पक्का पुल बन जाए तो सदर और मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे। मुबारकपुर क्षेत्र के दाऊदपुर-ककरहटा कोलघाट पुल आज भी बांस-बल्ली का है। लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। इस विधानसभा के दाऊदपुर, भीवरी बसौधा, सलारपुर, पियरोपुर, ढकवा गांव के करीब 25 हजार लोग इस पुल से ही आवागमन करते हैं। वहीं तमसा नदी के दूसरी छोर पर सदर विधानसभा का उकरौड़ा, मनचोभा आदि दर्जनों गांव हैं। एक मात्र यही पुल है जो दोनों विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ता है। सामान्य दिनों में तो लोग इसी चह से आवागमन करते हैं। इस चह को पारकर मुबारकपुर विधानसभा के लोग मात्र 12 किमी की दूरी तय कर जिला मुख्यालय आ जाते हैं। वहीं बारिश के मौसम में लकड़ी के इस पुल पर आवागमन बंद हो जाता है जिसके कारण लोगों को करीब 25 किमी की दूरी तय कर अमिलो से मुबारकपुर सठियांव होते हुए जिला मुख्यालय आना पड़ता है। यदि यहा पुल बन जाए तो लोगों को समस्या से निजात मिल जाएगी। स्थानीय लोगों का आवागमन भी सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed