{"_id":"67929f7b9e2272a11a02beee","slug":"public-toilet-built-with-rs-23-lakh-no-water-or-road-azamgarh-news-c-258-1-azm1001-126614-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 23 लाख से बना सार्वजनिक शौचालय, न पानी है न रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 23 लाख से बना सार्वजनिक शौचालय, न पानी है न रास्ता
विज्ञापन
निजामाबाद। गौसपुर ग्राम सभा स्थित दत्तात्रेय अंत्येष्टि स्थल के किनारे 10 वर्ष पहले बनाए गए सार्वजनिक शौचालय की दशा दयनीय हो गई है। पांच कमोड का बना यह शौचालय बनने के कुछ महीने बाद ही टूट गया।
पानी की सप्लाई की व्यवस्था भी नहीं है, न आने जाने के लिए रास्ता बनाया गया है। यह मुख्य मार्ग से लगभग दो फीट नीचे बना हुआ है। सार्वजनिक शौचालय में कूड़ा भरा जा रहा है।
सभी शौचालय के दरवाजे निकालकर बाहर फेंक दिए गए हैं। लगभग 23 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल के पास सार्वजनिक शौचालय और बैठने की व्यवस्था बनाई गई थी।
विज्ञापन
शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है। लोगों का कहना है कि यहां आने वाले लोगों को न तो शुद्ध जल मिल पाता है नहीं बैठने की व्यवस्था मिल पाती है। इसकी शिकायत कई बार जिलाधिकारी से की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
मिर्जापुर ब्लाॅक के बीडीओ राजन राय ने बताया कि मामले की जांच करवाएंगे। यदि सुविधा नहीं होगी तो उसे तत्काल सुधार किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी