फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PSP raised voice against govt

13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रसपा ने बुलंद की आवाज

Wed, 18 Sep 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
PSP raised voice against govt
कलेक्ट्रेट रिक्शा स्टैंड पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के धरने को संबोधित करते प्रदेश महा सचिव र - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, महिला उत्पीड़न और जनसमस्याओं की अनसुनी किए जाने से नाराज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया गया। धरने के बाद प्रसपा कार्यकर्ताओं ने 13 सूत्रीय राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

धरने में वक्ताओं ने कहा कि लोग सरकार के भेदभाव पूर्ण कार्रवाई और पुलिस के जुल्म से परेशान हैं। प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति से जनता कराह रही है। हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का मानना है कि ऐसे समय में चुप बैठे रहना प्रदेश की जनता के साथ नाइंसाफी होगी। हमारी मांग है कि बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए। डीजल-पेट्रोल के दामों में कमी की जाए। 12 प्रतिशत बढ़ाई गई बिजली दर को तत्काल वापस लिया जाए और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। छुट्टा पशुओं से हो रहे नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जाए। जनपद को सूख ग्रस्त घोषित करते हुए बर्बाद फसलों का किसानों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

मोटर व्हिकल एक्ट द्वारा बेतहाशा बढ़ाए गए जुर्माने को समाप्त किया जाए। बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाए नहीं तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। शिक्षामित्रों का रिक्त सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन किया जाए। छंटनी के नाम पर भेदभाव प्रक्रिया अपनाकर कर्मचारियों को सेवा से बाहर करने की नीति बंद की जाए और पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। प्रदेश में मॉब लिंचिंग, महिला उत्पीड़न, लूट, हत्या, रंगदारी और रेप की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। इन पर रोक लगाने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। रिकार्ड उत्पादन करने वाली चीनी मिल के लगातार घाटे में रहने की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवई की जाए। इस मौके पर फूलचंद यादव, मनीष यादव, देवनाथ यादव, हेमराज पासवान, अतुल यादव, मिर्जा शाने आलम बेग, जवाहिर यादव, लल्लन तिवारी, संजय सिंह आदि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि रामदर्शन यादव और विशिष्ट अतिथि सैय्यद मकसूद अशरफ और अभिषेक सिंह आसू रहे। अध्यक्षता राम प्यारे यादव और संचालन आनंद कुमार उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed