फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PSP also came out in support of farmers

प्रसपा भी किसानों के समर्थन में उतरी

Mon, 07 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
PSP also came out in support of farmers
आजमगढ़। तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा। महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि किसान विरोधी कानूनों से परेशान होकर पूरे देश का किसान आंदोलित है। प्रसपा किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। साथ ही कहा कि संगठन को गति देने के लिए मंडल के तीनों जिलों के संगठनों के पुर्नगठन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के जरिये किसानों को शोषण करने वालों के लिए हवाले छोड़ दिया है जो आने वालों दिनों में पूरे देश में भूखमरी का रास्ता खोल रहा है। आनंद उपाध्याय, लालचन्द्र यादव, बाबूजी, मनीष यादव, सुरेन्द्र चौहान, ज्ञानेन्द्र कुमार, नरेंद्र विश्वकर्मा, रियाज जैदी, डा राजेन्द्र यादव, शाने आलम बेग, औसाफ, जेपी यादव, कन्हैया सिंह सोनू, रामलखन यादव, कैलाश यादव, जवाहिर यादव, ओमप्रकाश यादव, अलीम आबिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया भारत बंद का समर्थन
आजमगढ़। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में आठ दिसंबर के भारत बंद को पूर्ण समर्थन दिया गया है। कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठन, सभी प्रकोष्ठ, एआईसीसी, पीसीसी के सदस्यगण ब्लाक कमेटिया और सभी कांग्रेसजन इसमें शामिल होगे। पूरी ताकत से भारत बंद को सफल बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के पूर्व प्रदेश संयोजक और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्णमासी प्रजापति ने सोमवार को बयान जारीकर कहा कि किसान अपनी मांगों के समर्थन मे आंदोलित हैं। उनके आंदोलन का समर्थन आमजन को भी करना चाहिए, ताकि उनका उत्साहवर्धन हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कानून के विरोध में जब अन्नदाता सडक़ पर आ गया तो सरकार उनके साथ तानाशाही रवैया अपना रही है। किसानों की लड़ाई आम जनता के हित में है। कहा कि किसानों के भारत बंद का आमजन को समर्थन करना चाहिए ताकि सरकार इस काले कानून को वापस ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed