{"_id":"20dd53183721dbcbc99345d426dfd0f0","slug":"province-s-first-anm-skilled-lab-divisional-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे की पहली एएनएम स्किल्ड लैब मंडलीय अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे की पहली एएनएम स्किल्ड लैब मंडलीय अस्पताल में
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिफ्सा और जपाइगो (जान हापकिंस प्रोग्राम आन इंटरनेशनल एजुकेशन फार गायनिक एंड आप्सिक) के सहयोग से आजमगढ़ मंडलीय जिला चिकित्सालय में एएनएम स्किल्ड लैब की स्थापना की गई है। यह लैब प्रदेश की पहली स्किल्ड लैब है, जिसमें एएनएम को आधुनिक तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस लैब के तीन भाग हैं। पहले भाग में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन तकनीक के माध्यम से एएनएम को बच्चों, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, रक्तचाप जांचने की विधि, ट्रेनिंग माड्यूल पर बताई जाएगी। दूसरे भाग में प्रशिक्षुओं के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। जिसमें हिंदी और अंग्रेजी भाषा में नवीन पुस्तकें हैं। तीसरे भाग में तकनीकी दक्षता के लिए आईटी सेल की स्थापना की गई है। जिसमें दो कंप्यूटर लगाए गए हैं।
सिफ्सा के मंडलीय परियोजना प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे प्रदेश में इस तरह की पहली स्किल्ड लैब आजमगढ़ में स्थापित की गई है। इस लैब की स्थापना सिफ्सा की पार्टनर एजेंसी जपाइगो द्वारा की गई है। जपाइगो के तकनीकी सलाहकार प्रिंस, जैकब और उल्लास ने चार दिन तक जनपद में रहकर इस लैब को स्थापित किया। उन्होंने बताया कि अभी लैब के पूरे उपकरण नहीं आए हैं। जैसे ही पूरे उपकरण प्राप्त हो जाएंगे, विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।