फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Provide data to the company for placement of trained students: DM

प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों का प्लेसमेंट कराने के लिए कंपनी को उपलब्ध कराएं डाटा: डीएम

Wed, 10 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Provide data to the company for placement of trained students: DM
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में रविवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में कौशल विकास मिशन, आईटीआई एवं श्रम सेवायोजन विभाग की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा प्रशिक्षित विभिन्न ट्रेडों के युवा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले का आयोजन करने के निर्देश दिए। कहा कि रोजगार मेले के आयोजन के लिए तिथि एवं स्थान को सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि रोजगार मेले को देखते हुए अधिक से अधिक युवा बेरोजगारों को प्लेसमेंट दिलाने के लिए गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण दें। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्र जो 2-3 वर्ष पूर्व विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं तथा उनका प्लेसमेंट किसी भी कंपनी में नहीं हुआ है, उनका डाटा कंपनियों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर, वाराणसी एवं प्रयागराज में आने वाले कंपनियों से संपर्क किया जाए। साथ ही उनके डिमांड के अनुसार प्रशिक्षित युवाओं का डाटा शेयर करें। डीएम ने कहा कि रोजगार मेले में आने के लिए नई कंपनियों से संपर्क कर आमंत्रित किया जाए। कंपनियों से बात कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि उनकी प्रशासन से क्या आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यक हो, वहां मुझसे या मुख्य विकास अधिकारी से बात करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जॉब फेयर में प्रतिभाग करने वाले युवाओं का कंप्यूटराइज रजिस्ट्रेशन कराएं। उन्होंने कहा कि कंपनियों को प्रशिक्षित युवाओं का जॉब प्रोफाइल उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed