{"_id":"6a02246e4b06643a890e797b","slug":"protest-held-on-waterlogging-on-interlocking-road-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-149996-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: इंटरलॉकिंग सड़क पर जलभराव पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: इंटरलॉकिंग सड़क पर जलभराव पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कोयलसा ब्लाक के सरैया गांव में इंटरलॉकिंग मार्ग पर जलजमाव को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
बूढ़नपुर। कोयलसा ब्लाक के सरैया गांव में इंटरलॉकिंग मार्ग पर जलभराव की समस्या पर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लंबे समय से सड़क पर पानी रहने से ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
इशरावती, सोनारा जी देवी, सोना देवी, जगमोहनी, कौशल्या प्रजापति, बृजमोहन प्रजापति, हौसला चंद्र कनौजिया, लल्लन प्रजापति, मनीष, बहावू, प्रमोद, फेकू, घरबार का आरोप है कि कई बार प्रधान से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने बताया कि सड़क पर हमेशा पानी भरा रहने से कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी रहती है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों तथा राहगीरों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली की समुचित व्यवस्था न होने से बरसात ना होने पर भी सड़क पर जलजमाव बना रहता है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं प्रधान हौसिला प्रसाद ने बताया कि गांव के कुछ लोग नाली आगे बनने नहीं दे रहे हैं, कई बार प्रयास किया। अधिकारियों से भी वार्ता की, लेकिन काम नहीं हो पाया। वहीं खंड विकास अधिकारी सागर सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, अब जानकारी हुई तो मौके पर कर्मचारियों को भेज यथास्थिति की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही कुछ किया जा सकेगा।