{"_id":"67dc5fb15f0c2680300c1df8","slug":"protest-held-against-garbage-thrown-on-road-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-128981-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सड़क पर कूड़ा फेंकने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सड़क पर कूड़ा फेंकने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कोयलसा ब्लॉक के अतरैठ ग्रामसभा के पूर्वी तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल से गुजरे सीसी रोड पर बाजार का कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है, इसी के विरोध ग्रामीणों बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। बाद में खंड विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 15 वर्षों से सीसी रोड पर पूरे बाजार का कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे लोगों को काफी समस्या हो रही है। सैकड़ो बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीण राजबली यादव ने बताया कि गांव में आरआरसी केंद्र बना है। इसके बावजूद भी गांव का कूड़ा सीसी रोड पर फेंका जा रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर पर भी किया गया। खंड विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह ने बताया कि जल्द ही सफाईकर्मी की टीम गठित कर जल्द वहां से कूड़े हटवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में सविता, सिकंदर शर्मा, हरिलाल शर्मा, सूर्यबली यादव, राजेश यादव, संदीप सोनी प्रभाकर आदि मौजूद रहे।