फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   protest

शासन और निगम प्रबंध को भेजा सात सूत्रीय ज्ञापन,निस्तारण की मांग

Wed, 25 Nov 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
protest
सिविल लाइंस पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कर्मचारी-अधिकारी संयुक्ता संघर्ष मोर्चा की ओर से धरना-प्रदर्शन आजमगढ़ बस स्टेशन पर बुधवार को जसवंत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सात सूत्रीय ज्ञापन शासन और निगम प्रबंधक को भेजा गया। में राष्ट्रीयकृत मार्गों पर अवैधानिक तरीके से निजी वाहन चलाए जाने के निर्णय को निरस्त किए जाने, परिवहन निगम द्वारा लखनऊ -कुबेरपुर-नोएडा सहित 206 अन्य मार्गों के राष्ट्रीयकरण के लिए प्रस्तावित प्रकरणों पर शीघ्र निर्णय कर इन मार्गों को राष्ट्रीयकृत घोषित किए जाने, प्रदेश में नए बन चुके और बन रहे एक्सप्रेस-वे और हाई-वे को राष्ट्रीयकृत मार्ग घोषित किए जाने की मांग की। 31 दिसंबर 2001 तक नियुक्त संविदा चालकों और परिचालकों को नियमित नियुक्ति प्रदान किए जाने, संविदा चालाकों और परिचालकों को विनियमित किए जाने, सीधी भर्ती के सभी संवर्गों में रिक्त पदों को नियमित नियुक्ति से भरे जाने, कार्यशालाओं में कार्यरत आउसोर्स कर्मियों को ठेकेदारों के चंगुल से मुक्त किए जाने, बकाया महंगाई भत्ते को किश्तो का देय दिनांक से भुगतान कराए जाने, मृतक आश्रितों को नियमित नियुक्ति प्रदान किए जाने सहित सात सूत्रीय मांगों का निस्तारण शीघ्र किए जाने की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन का संचालन गिरीशचंद्र पांडेय क्षेत्रीय उपमंत्री ने किया। इस मौके पर सेवा प्रबंधक वीके सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ललित कुमार श्रीवास्तव डा. अंबेडकर डिपो, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसडी राम आजमगढ़ डिपो, आरके मल्ल सहायक लेखाधिकारी, क्षेत्रीय मंत्री पीएन सिंह, सुबाष चंद्र पांडेय मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोविंद प्रताप सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed