फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest against the murder of advocate

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में हुआ प्रदर्शन

Fri, 11 May 2018 11:43 PM IST
Azamgrah
Azamgrah Updated Fri, 11 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Protest against the murder of advocate
muder
आजमगढ़। उच्च न्यायलय इलाहाबाद के अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या के विरोध में वकीलों ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। इस मामले पर को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को संघ भवन में बैठक किया। इसके बाद न्यायलय परिसर से जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए गिरजा घर चौराहे पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन



दीवानी न्यायलय के अधिवक्ताओं ने अपने साथी की हुई मौत पर शुक्रवार की सुबह न्यायलय परिसर में पहुंचते ही अपना आक्रोश व्यक्त करने लगे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने संघ के सभागार में सूबेदार यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक की। संचालन संघ के मंत्री शमशाद अहमद ने किया। जिसमें अधिवक्ताओं ने अपने साथी की निर्मम हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए घटना की कड़े शब्दों में निंदा किया।
विज्ञापन


मृत अधिवक्ता के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पचास लाख रुपये की अर्थिक सहायता दिए जाने की उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया। इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए न्यायलय परिसर का चक्रमण करते हुए गिरजाघर चौराहे पहुंच कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित अधिवक्ताओं के जुलूस का नेतृत्व दीवानी न्यायलय अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों ने किया। आंदोलन की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पता चला कि यह प्रदर्शन सांकेतिक तौर पर है। तो पुलिस ने राहत की सांस ली। थोड़ी देर बाद अधिवक्ताओं ने जाम समाप्त कर दिया और न्यायलय वापस लौट गए।

संघ के सभागार में पहुंचकर अधिवक्ताओं ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वांजलि अर्पित किया। विरोध में न्यायिक कार्य नहीं किया। इसी क्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक संघ के सभागार में अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में हुई।


जिसमें अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा किया। मृतक अधिवक्ता के परिवार के सदस्यों को पचास लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने की मांग किया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वांजलि अर्पित किया। इस संघ के जुड़े अधिवक्ता सदस्यों ने पूरे दिन न्यायिक कार्य नहीं किया। संचालन मंत्री अनीस अहमद एडवोकेट ने किया।

वहीं निजामाबाद में  दी तहसील बार एसोसिएशन निजामाबाद की आपात बैठक शुक्रवार को अधिवक्ता हाल में हुई। जिसमें हाईकोर्ट के अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या किए जाने के संबंध में विरोध जताते हुए अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष काली राय और मंत्री ओंकारनाथ यादव ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाया जाए।

अपराधियों द्वारा हाईकोर्ट के अधिवक्ता की हत्या की गई है जिसकी दी तहसील बार एसोसिएशन निजामाबाद के संपूर्ण अधिवक्ता घोर निंदा करते हैं। अधिवक्ताओं ने मांग किया कि मृतक अधिवक्ता के परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। दोषी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रणविजय राय, ओंकारनाथ यादव, काली राय, वासुदेव यादव, दिनेश यादव, दुर्गा प्रसाद, जमालुद्दीन, अनिल कुमार प्रजापति, संतोष गोंड़ आदि उपस्थित थे।

मेंजवा में फूलपुर बार एसोसिएशन के वकीलों ने प्रदर्शन किया। बार अध्यक्ष लालचंद यादव के नेतृत्व में वकीलों ने तहसील परिसर में चक्रमण कर विरोध जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने राजेश श्रीवास्तव की हत्या करने वाले बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार किये जाने की मांग की। इस अवसर पर घनश्याम तिवारी, रामनरायन यादव, इंदुशेखर पांडेय, इश्तियाक अहमद, पीसी लाल, महेंद्र कुमार, सतीश चंद्र, विजय, रामपलट, देश राज, सैय्यद शमीम, मेंहदी रजा, प्रदीप सिंह, कमलेश आदि मौजूद रहे। 


मार्टीनगंज में इलाहाबाद में हुई हाइकोर्ट अधिवक्ता की हत्या पर शुक्रवार को  मार्टीनगंज तहसील परिसर में पीएन सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा संम्पन्न हुई। जिसमें मंत्री प्रेमचंद सहित सभी अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने मृतक राजेश श्रीवास्तव के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर तहसीलदार मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed