{"_id":"69f7a284142e6c70020f1453","slug":"protest-against-smart-meters-at-raidopur-power-substation-memorandum-sent-to-the-governor-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-149584-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: स्मार्ट मीटर के विरोध में रैदोपुर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: स्मार्ट मीटर के विरोध में रैदोपुर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने रविवार को रैदोपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ रैदोपुर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन वहां मौजूद अधिकारियों को सौंपा और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर से मनमाने बिजली बिल, गलत रीडिंग, बढ़ी हुई दरें और तकनीकी खामियों से उपभोक्ता परेशान हैं।
प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि बिना उचित परीक्षण और पारदर्शिता के इसे लागू किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह व्यवस्था वापस नहीं ली गई तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
वहीं जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि अब नलकूपों (ट्यूबवेल) पर भी 4G सिम आधारित स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। प्रदर्शन में अमरनाथ यादव, तनवीर रिज़वी, अभिषेक राजभर, अशोक मौर्य, उमेश यादव, संजय यादव और रामरूप यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।