{"_id":"65c8fca80e0e596fcd05a1da","slug":"protest-against-high-price-of-beer-was-heavy-people-got-beaten-up-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-111206-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बीयर के अधिक दाम का विरोध पड़ा भारी, हुई पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बीयर के अधिक दाम का विरोध पड़ा भारी, हुई पिटाई
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली के मुड़ियार रोड पर बीयर की दुकान पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूल की जा रही थी। एक युवक ने विरोध किया तो सेल्समैन ने सहयोगियों के साथ मिल कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने इस बाबत फूलपुर कोतवाली में सेल्समैन व उसके सहयोगियों के खिलाफ तहरीर दी है।
रविवार को दुकान पर दो युवक वियर लेने पहुंचे। सेल्समैन ने बीयर का दाम निर्धारित 120 रुपये से अधिक 150 रुपये मांगने लगा। इसके विरोध पर सेल्समैन आक्रोशित हो उठा और अपने साथियों के साथ मिलकर युवकों की जमकर लात-घूसे से पिटाई कर दी। युवक फूलपुर कोतवाली पहुंचे और सेल्समैन व उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दी है।