फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest against DAP's black market, memorandum submitted

डीएपी की कालाबाजार के खिलाफ धरना, ज्ञापन सौंपा

Wed, 03 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Protest against DAP's black market, memorandum submitted
डीएपी खाद की कालाबाजारी के विरोध में कलेक्ट्रेट में धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। डीएपी की कालाबाजारी के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला गया। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे धरना देकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने कहा कि बुआई के सीजन में किसान डीएपी खाद के लिए सुबह से शाम तक वितरण केंद्रों पर लाइन में लगे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें डीएपी उपलब्ध नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संरक्षण में डीएपी की कालाबाजारी की जा रही है। यदि अविलंब किसानों को सुगमता से डीएपी उपलब्ध नहीं कराया गया तो कांग्रेस बड़े आंदोलन को बाध्य होग। इस अवसर पर कांग्रेस सचिव राम अवध यादव, बेलाल अहमद बेग, मुन्नू यादव, जावेद मंदे, राना खातून, मोहम्मद शाहिद खान, सीमा भारती, मुन्नू मौर्य, सोनू प्रजापति, बबलू अहमद, राधेश्याम मिश्र, बृजेश पांडेय, दिलीप कुमार, विरेंद्र चौहान, हरिहर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।खाद की समस्या को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। किसानों को अविलंब सुगमता से डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही किसानों पर हो रहे पुलिसिया उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। नजम ने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे। तेज बहादुर यादव, अब्दुलरहमान, मुन्नू मौर्य, प्रदीप यादव, संजीव यादव, हरिहर प्रसाद, वीरेंद्र, सोनू प्रजापति, कैप्टन अशोक वर्मा, श्यामदेव यादव, रियाजुल हसन, डॉ.आदित्य सिंह, जावेद खान, मुकर्रम सिद्दीकी, बेलाल अहमद, बृजेश पांडे, सुरेंद्र सिंह, वसीम खान, जितेंद्र कुमार, मेराज अहमद, राजेश पटेल, भोला सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed