फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest against amendment of Advocate Act

Azamgarh News: एडवोकेट एक्ट संशोधन के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 28 Feb 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Protest against amendment of Advocate Act
लालगंज तहसील में एडवोकेट एक्ट संशोधन के विरोध में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। संवाद
देवगांव/लालगंज। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एडवोकेट एक्ट में संशोधन के विरोध में शुक्रवार को लालगंज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगाें का ज्ञापन एसडीएम राजकुमार बैठा को सौंपा। एडवोकेट एक्ट में प्रस्तावित संशोधन बिल के विरोध में अधिवक्ताओं की एक आपात बैठक शुक्रवार को दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह और तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यमणि यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे संशोधनों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई और बिल को वापस लेने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने सहित अन्य मांगों को भी शीघ्र प्रभाव से लागू करने की मांग उठाई। बैठक के बाद नागेंद्र सिंह और सूर्यमणि यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तहसील परिसर में चक्रमण किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समिति के चेयरमैन समर बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने एडवोकेट एक्ट में प्रस्तावित संशोधन बिल के विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से जानकारी देते हुए अधिवक्ताओं को इसके संभावित प्रभावों से अवगत कराया।कार्यक्रम में धर्मेश पाठक, अमरनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, रामसेवक यादव, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, राजनाथ यादव, हामिद अली, शीतला प्रसाद राय, ओमप्रकाश वर्मा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed