फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest accused of not providing housing

प्रदर्शन कर लगाया आवास न देने का आरोप

Wed, 03 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Protest accused of not providing housing
आवास के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते सदर तहसील मबखापुर के ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सदर तहसील के गांव ममरखापुर निवासी ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आवास नहीं मिलने का आरोप लगाया। गांव निवासी चंपा देवी पत्नी श्यामलाल प्रजापति ने बताया कि दोनों विकलांग और लालकार्ड धारक हैं। इसके साथ ही गांव में बिंदु देवी पत्नी अशोक, द्रौपदी पत्नी सुखारी गोंड, पम्मी पत्नी परवन, सुनीता पत्नी बालाराम, किरण पत्नी पृथ्वीनाथ, सविता पत्नी हरेंद्र, सोनी पत्नी शेखर, निर्मला पत्नी अवधराज, नीलम पत्नी प्रमोद कन्नौजिया, उर्मिला पत्नी बच्चेलाल, खुशबू पत्नी अखिलेश, मेवाती पत्नी नन्हेलाल, आरती पत्नी छोटेलाल गरीब मजदूर हैं। इसमें से कुछ लालकार्ड धारक भी हैं। हमारे पास रहने के लिए टीनशेड और कच्चा मकान है, जो काफी जर्जर है। इसके बाद ही हम लोगों को आवास नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत चिन्हित किया गया था। पात्रता सूची बनाते समय ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधान आदि की जांच के बाद सूची ब्लॉक पर भेजी गई थी। ब्लॉक से भी इसकी जांच कराई गई, लेकिन बाद में रिश्वत की मांग की जाने लगी। न देने पर हमारी पात्रता को निरस्त कर दिया गया। आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने जिलाधिकारी से जांच कराकर के आवास दिलाने की मांग की। इस मौके पर बलिराम, बालाराम, बच्चे लाल, छोटेलाल, अखिलेश, श्यामलाल, नन्हे लाल, अशोक, रामवृक्ष, लक्ष्मीना, सुनीता, सविता, बिंदु, रामावती, खुशबू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed