{"_id":"6862dbe9fdf12137b2036ab4","slug":"proposal-of-17-crores-for-roads-drains-water-and-street-lights-in-the-bodies-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-133713-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: निकायों में सड़क, नाली, पानी, स्ट्रीट लाइट के लिए 17 करोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: निकायों में सड़क, नाली, पानी, स्ट्रीट लाइट के लिए 17 करोड़ का प्रस्ताव
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में नवगठित और विस्तारित नगर निकायों के विकास के लिए सीएम नगर सृजन योजना के तहत शासन से प्रस्ताव मांगा गया था।
इस पर जिले की सात नगर निकायों से 17 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया था। इसे डीएम रविंद्र कुमार की ओर से शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही इन कार्यों का डीपीआर तैयार की जाएगी।
सात निकायों बिलरियागंज नगर पंचायत को नगरपालिका, लालगंज, अजमतगढ़, महराजगंज नगर पंचायत का विस्तार किया गया था। इसके साथ ही बूढ़नपुर, मार्टीनगंज और जहानागंज को नई नगर पंचायत का दर्जा मिला था।
इन नगर निकायों में शामिल गांवों में सीसी रोड, नाली, पीने के पानी की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था की जानी है। इसके लिए शासन की ओर से सीएम नगर सृजन योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन
इस योजना तहत इन नगर निकायों से प्रस्ताव मांगे गए थे। नगर निकायों ने कुल 17 करोड़ के 44 कामों का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपा। इन प्रस्तावों को डीएम ने स्वीकृति प्रदान करते हुए शासन को भेज दिया है। शासन में प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी।