फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   property worth several crores OF usurer arun kumar yadav seized in azamgarh he collected Uncountable interest from poors

कार्रवाई: आजमगढ़ में सूदखोर अरूण यादव की करोड़ों की संपत्ति जब्त, गरीबों को पैसे देकर वसूलता था बेहिसाब ब्याज

Mon, 28 Jun 2021 04:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Jun 2021 04:17 PM IST
सार

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी अरूण कुमार यादव वर्षो से सूदखोरी के धंधे में लिप्त रहा है। अभी वो जेल में है। सोमवार को अरूण यादव के 85.89 लाख रुपये की संपत्ति को पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने जब्त किया। 

विज्ञापन
property worth several crores OF usurer arun kumar yadav seized in azamgarh he collected Uncountable interest from poors
आजमगढ़ पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आजमगढ़ जिले के एकडंगी गांव निवासी अरूण कुमार यादव ने सूदखोरी कर अकूत संपत्ति अर्जित किया था। फर्जीवाड़े के ही एक मामले में वो जेल में है। एसपी ने अरूण यादव पर गैंगेस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था। सोमवार को अरूण यादव के 85.89 लाख रुपये की संपत्ति को पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने जब्त किया। इसके पूर्व भी 3.17 लाख की संपत्ति कुर्क की गई थी।

विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी अरूण कुमार यादव वर्षो से सूदखोरी के धंधे में लिप्त रहा है। कुछ दिनों पूर्व ही आजमगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके बाद एसपी सुधीर कुमार सिंह ने इस पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा दर्ज होने ही पुलिस ने उसके अवैध कमाई से अर्जित किए गए संपत्तियों को निशाने पर लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बीते 14 जून को एसपी के निर्देश पर अरूण की 3.17 लाख की संपत्ति जब्त की गई थी। आजमगढ़ एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि  अरूण के सभी संपत्तियों का प्रशासन एसडीएम बूढ़नपुर को बना दिया गया है। इसके साथ ही उसके और संपत्ति को भी चिन्हित करने की कवायद चल रही है। जल्द ही अरूण के कुछ और संपत्ति का जब्तीकरण किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे एसडीएम बूढ़नपुर, सीओ बूढ़नपुर व पुलिस कर्मियों व राजस्व विभाग की टीम ने अरूण के ट्रक नं0 यूपी 50 बीटी 5077 अनुमानित कीमत 18,00,000- रुपया, ट्रक नं0 यूपी 50 बीटी 5076 अनुमानित कीमत 18,00,000- रुपया, ट्रक नं0 यूपी 50 बीटी 9477 अनुमानित कीमत 19,50,000- रुपया, ट्रक नं0 यूपी 50 बीटी 2876 अनुमानित कीमत 1375000 रुपया, ट्रक नं0 यूपी 50 बीटी 0377 अनुमानित कीमत 12,50,000 रुपया, बोलेरो नं0 यूपी 50 बीएफ 3227 अनुमानित कीमत 4,14,000 रुपया (कुल अनुमानित कीमत रुपया 85,89,000) को कुर्क कर थाना कप्तानगंज आजमगढ़ पर दाखिल किया गया।

इस प्रकार अभियुक्त अरुण कुमार यादव की कुल 10 वाहनों से कुल 11761,000 रुपया (एक करोड़ सतरह लाख एकसठ हजार रुपये) की कीमत के वाहनों का गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है।सूदखोर अरुण यादव के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई होने के बाद भले ही उसका चेहरा बेनकाब हो गया, लेकिन कई सूदखोर आज भी प्रशासन की आंख में धूल झोंककर धड़ल्ले से यह काम कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed