फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Progress of new enrollment poor, salary of 50 teachers stopped for the month of May

नवीन नामांकन की प्रगति खराब, 50 शिक्षकों का रोका मई माह का वेतन

Sat, 07 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Progress of new enrollment poor, salary of 50 teachers stopped for the month of May
जहानागंज। स्कूल चलो अभियान में लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर विभाग द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी जहानागंज ने नवीन नामांकन की प्रगति की समीक्षा की तो 13 विद्यालयों द्वारा नामांकन में लापरवाही की गई थी। उन्होंने उक्त विद्यालयों में तैनात 40 अध्यापक, 10 शिक्षा मित्र व तीन अनुदेशकों का मई माह का वेतन रोक दिया है। इस कार्रवाई को लेकर शिक्षकों में भय का माहौल बना है। जहानागंज की खंड शिक्षा अधिकारी नीलम ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र जहानागंज में कुल छह हजार 168 नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष 2586 नवीन नामांकन हुए हैं। नामांकन की प्रगति काफी खराब है। इसे लेकर खंड शिक्षा अधिकारी नीलम ने सख्ती का रुख अख्तियार किया है। उन्हें 13 विद्यालयों में नवीन नामांकन की प्रगति सबसे खराब मिली तो उन्होंने उक्त विद्यालयों में तैनात सभी 50 शिक्षकों का मई माह का वेतन रोकने की संस्तुति कर दी है। बीईओ ने बताया कि विद्यालयों को शासन से लक्ष्य मिला है, उन लक्ष्य को समय से पूरा कर लिया जाए। अन्यथा शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन विद्यालयों के शिक्षकों पर हुई कार्रवाई
प्राथमिक विद्यालय खुदवल, निजामुद्दीनपुर, देवसीहासपुर, आहोपुर, हठौता,खानपुर, महुआसीन, चौबेपुर मटियवना, अफजलपुर, कडासर, भुजही दितीय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय अफजलपुर तथा कंपोजिट विद्यालय बड़हलगंज कुल तेरह विद्यालय के करीब पचास अध्यापक का मई माह का वेतन रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed