फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Procession taken out for permanent solution of flood problem

बाढ़ की समस्या के स्थाई निदान को लेकर निकाला जुलूस

Tue, 26 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out for permanent solution of flood problem
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रभारी मुबारकपुर विधानसभा जावेद मंदे के नेतृत्व में मंगलवार को नीबी खुर्द के निवासियों ने जुलूस निकला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया।
विज्ञापन

जावेद मंदे ने कहा नीबी खुर्द गांव मेें सौ निषाद परिवार हैं जो सब्जी की खेती करके गुजारा करते हैं। सिक्सलेन के निर्माण के लिए लगभग 100 बीघे जमीन से काफी मिट्टी उठाई गई, जिससे गांव में जलभराव हो गया। लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सब्जी की फसल बर्बाद हो गई। गांव के पश्चिमी छोर के खड़ंजा को हाईवे से जोड़ना जरूरी है। प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने कहा कि नीबी खुर्द के ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। श्यामदेव यादव, मोहम्मद आमिर, डा. दिलीप राजभर, ज्ञानमती मौर्य, बाल किशुन निषाद, शंभू शास्त्री, दामोदर सिंह, ध्रुव कुमार, विरेंद्र चौहान, कुणाल निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed