फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Priyanka tweeted about police harassment

पुलिस उत्पीड़न को लेकर प्रियंका ने किया ट्वीट

Mon, 05 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Priyanka tweeted about police harassment
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव के मामले को पहले स्थानीय स्तर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने समर्थन दिया तो वहीं अब पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस प्रकरण को ट्वीट कर इसे सरकार के दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने पीड़ितों को मुआवजा देनेे व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रौनापार के पलिया गांव में कुछ दिनों पूर्व दो पक्षों में छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था। विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी ग्रामीणों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों के घरों पर तोड़फोड़ की। इस मामले में 16 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गा। कोई नामजद पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। वहीं शनिवार से गांव की महिलाओं ने पुलिस उत्पीड़न खिलाफ गांव में ही धरना शुरू कर दिया। महिलाओं के धरने को जिला कांग्रेस कमेटी ने अपना समर्थन दिया और धरना स्थल पर पहुंच कर धरने पर भी तीन दिनों से बैठे है। सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस प्रकरण पर ट्वीट कर मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

महिलाओं ने पुलिस पर तोड़फोड़, लूटपाट व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचे और महिलाओं की बात सुनी। उन्होंने तोड़े गए मकानों को देखा। एसडीएम ने कहा कि मौका मुआयना करके वह अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप देंगे। धरनारत महिलाओं ने पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे की जांच किसी अन्य से कराये जाने की मांग की। सीओ सगड़ी गोपाल स्वरूप बाजपेई ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि किसी का भी उत्पीड़न नहीं होगा। सोमवार को भी धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पति अपने साथियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। जिसका एक व्यक्ति ने वीडियो बनाना शुरू किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी प्रधान पति ने हमला किया। इसी मामले में एक पुलिस तो दूसरा घायल की तरफ से मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने कोई तोड़फोड़ नहीं कीै। महिलाओं की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।-सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed