फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Privatization of education is being promoted by shutting down government schools: Neha

सरकारी स्कूल बंद कर शिक्षा के निजीकरण को दिया जा रहा बढ़ावा: नेहा

Mon, 14 Sep 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Privatization of education is being promoted by shutting down government schools: Neha
आजमगढ़। शिक्षा और रोजगार के सवाल को निकली जेन जी महाजुटान यात्रा रविवार को जिले में पहुंची। नेहरू हॉल में सभा में आइसा और भाकपा (माले) के नेताओं ने शिक्षा, रोजगार, छात्र अधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा ने कहा कि यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि शिक्षा के कथित निजीकरण के खिलाफ जुटान है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनईपी -2020 के जरिए शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर गरीब, दलित, आदिवासी, मुस्लिम और छात्राओं की शिक्षा पर पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड मनीष ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों के लाखों पद खाली हैं, लेकिन भर्ती नहीं की जा रही है। भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता कॉमरेड जय प्रकाश नारायण ने कहा कि आजमगढ़ अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की धरती रही है। वर्तमान समय में शिक्षा के साथ लोकतांत्रिक अधिकारों पर भी हमला हो रहा है। उन्होंने बनारस में गांधी भवन जैसे संस्थानों पर बुलडोजर चलाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि यह लड़ाई केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा से भी जुड़ी है। संचालन प्रदेश सचिव शशांक ने किया। इस मौक पर कॉमरेड अभिषेक, वसीउद्दीन, रविंद्रनाथ राय, अनिल राय, फहीम, हेमंत कुमार, कल्पनाथ यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed