{"_id":"64d1337169b7100aec0d0ac4","slug":"private-schools-will-remain-closed-today-in-protest-against-the-arrest-of-principal-and-teacher-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-2338-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रिंसिपल व टीचर की गिरफ्तारी के विरोध में आज बंद रहेंगे निजी विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रिंसिपल व टीचर की गिरफ्तारी के विरोध में आज बंद रहेंगे निजी विद्यालय
विज्ञापन
चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में प्रधानाचार्या व शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन लामबंद हो गया है। उसने पूरे प्रदेश में आठ अगस्त यानी मंगलवार को प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आह्वान किया है। वहीं स्कूलों की तानाशाही रवैया को लेकर अभिभावक संघ भी लामबंद हो गया है। वह भी नौ अगस्त यानी बुधवार को स्कूलों में बच्चों को न भेजने की अपील कर रहे हैं।
सोमवार को कुंवर सिंह उद्यान में बैठक कर रणनीति बनाई गई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने 31 जुलाई को चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज में हुई घटना को दुखद बताया। साथ ही उन्होने इस घटना में स्कूल के प्रधानाचार्या व शिक्षक की गिरफ्तारी को अनुचित ठहराया है। अब अन्य बोर्ड से संचालित निजी विद्यालय भी उनके समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने भी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। वह स्कूल जाएंगे और काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध करेंगे। वहीं स्कूल संचालकों की तानाशाही रवैये को लेकर अभिभावक संघ भी मैदान में आ गया है।
उधर, उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ के सचिव गोविंद दुबे ने पूरे प्रदेश की जनता से अपील किया कि स्कूलों के इन तानाशाही रवैया के खिलाफ वह सब भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे। अपील की कि नौ अगस्त को अपने बच्चों को स्कूल न भेजें। इस अवसर पर गांधीगिरी टीम, जेवाईएसएस टीम, प्रयास संस्था और कई संगठन उपस्थित रहे।