फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Private hospitals should give correct information about malaria and dengue

Azamgarh News: निजी अस्पताल मलेरिया, डेंगू की सही जानकारी दें

Tue, 24 Jun 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Private hospitals should give correct information about malaria and dengue
आजमगढ़। बारिश शुरू होने के बाद डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। एक तरफ डेंगू मरीजों के लिए सरकारी अस्पताल में बेड आरक्षित किए जा रहे हैं तो वहीं, दूसरी और सेहत विभाग निजी अस्पताल संचालक और डॉक्टर को डेंगू-मलेरिया की सही जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निजी पैथोलॉजी लैब पर डेंगू मलेरिया की गलत रिपोर्ट देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अशोक कुमार ने बताया कि बारिश का मौसम चल रहा है। इसमें डेंगू लार्वा अधिक पनपने का खतरा रहता है। इससे लोग डेंगू की चपेट में आ जाते हैं। लोगों को डेंगू से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इन दिनों विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव में घर-घर जाकर डेंगू लार्वा चेक कर रही है, साथ ही लोगों को भी डेंगू के प्रति जागरूक कर रही है। राहत की बात यह है कि अभी तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। सीएमओ की ओर से निजी अस्पताल संचालकों और डॉक्टर को डेंगू के मामलों की सारी जानकारी विभाग को देने के निर्देश दिए हैं। अगर किसी निजी अस्पताल में डेंगू का मरीज मिलता है तो उसका पूरा ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed