{"_id":"6123e077ff8fc1615479105c","slug":"prisoner-ate-pebbles-condition-critical-in-azamgarh-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: जिला कारागार में बंदी ने खाया कंकड़, हालत गंभीर, पहले भी खाता था ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: जिला कारागार में बंदी ने खाया कंकड़, हालत गंभीर, पहले भी खाता था ईंट-पत्थर
Mon, 23 Aug 2021 11:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:22 PM IST
सार
बंदी को कारागार से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वह अक्सर कंकड़-पत्थर खाता रहता था। कई बार उसकी तबीयत खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिला जेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी ने सोमवार को कंकड़ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध बंदी मानिक अक्सर ही ईंट-पत्थर खाता रहता है। कई बार उसकी तबीयत खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
सोमवार को भी उसकी तबीयत बिगड़ी तो जेल के अस्पताल में उसे भर्ती किया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है। जेल अस्पताल में बंदी का इलाज कर रहे डॉ. एलजे यादव ने बताया कि गले में कंकड़ फंसने से उसकी हालत गंभीर हुई है। इलाज किया जा रहा है। यदि हालत में सुधार नहीं होता है तो उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन