{"_id":"64fcbb21b67c6c628509a9f4","slug":"principal-secretary-checked-the-quality-of-food-prepared-in-the-mess-by-eating-it-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-4112-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रमुख सचिव ने मेस में बने खाने को खाकर गुणवत्ता जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रमुख सचिव ने मेस में बने खाने को खाकर गुणवत्ता जांची
विज्ञापन
प्रमुख सचिव, श्रम विभाग अनिल कुमार ने शनिवार को सदर तहसील के गंभीरवन में बन रहे अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। कहा कि निर्धारित समय के अंदर पूर्ण कर शैक्षणिक सत्र शुरू कराया जाए। उन्होंने मेस में बने हुए खाने को खाकर गुणवत्ता की जांच की।
प्रमुख सचिव ने विद्यालय के बेड, शौचालय, ग्राउंड, वॉल पेंटिंग एवं मेस का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर उसे सुधार के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने ग्राउंड में जगह-जगह दबी हुई टाइल्स को सही कराने के निर्देश दिए। कहा कि कैंपस के अंदर लगे पौधों को लगातार पानी देकर संरक्षित एवं हरा भरा बनाए रखें। कैंपस के अंदर औषधीय वाटिका लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि पूरे कैंपस के अंदर फूलदार व छायादार पौधों को लगाकर सौन्दर्यीकरण कराएं। इसके साथ ही प्रमुख सचिव ने मेस में बने हुए खाने को खाकर गुणवत्ता की जांच किए। प्रमुख सचिव के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, डीएलसी व कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित रहे।