{"_id":"65eadd82b35fa908f707c227","slug":"principal-call-teacher-alone-the-room-fir-registered-in-azamgarh-police-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अध्यापिका को कमरे में अकेले बुलाता था प्रधानाचार्य, न आने पर देता था धमकी, FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अध्यापिका को कमरे में अकेले बुलाता था प्रधानाचार्य, न आने पर देता था धमकी, FIR
Fri, 08 Mar 2024 03:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 03:13 PM IST
सार
Azamgarh News: संविदा पर तैनात एक सहायक अध्यापिका ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मुबारकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रधानाचार्य उसके साथ आए दिन अश्लील हरकत करता था। इतना ही नहीं प्रधानाचार्य उन्हें कमरे में अकेले बुलाता था और न जाने पर नौकरी से निकालने की धमकी देता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संविदा पर तैनात एक सहायक अध्यापिका ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मुबारकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रधानाचार्य उसके साथ आए दिन अश्लील हरकत करता था। इतना ही नहीं प्रधानाचार्य उन्हें कमरे में अकेले बुलाता था और न जाने पर नौकरी से निकालने की धमकी देता है।
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र में जनता संस्कृत उ.मा.वि. नुरपुर सराय हाजी है। इस विद्यालय में वर्ष 2023 में एक महिला शिक्षक की तैनात हुई। महिला शिक्षक ने मुबारकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि विदयालय के प्रधानाचार्य परमानंद पांडेय आए दिन उनके साथ श्लील हरकत करते हैं। उनके विरोध करने पर पंजीका पर हस्ताक्षर बनाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य द्वारा उन्हें व्यक्तिगत आकर कमरे मे मिलने के लिए कहा जाता और न आने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी। इतना ही नहीं धमकी दी कि किसी से कहोगी तो जान से चली जाओगी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन