फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prince ran fastest in 5 km race, Kajal ran fastest in 800 meters

Azamgarh News: 5 किमी दौड़ में प्रिंस, 800 मीटर में सबसे तेज दौड़ीं काजल

Sat, 21 Dec 2024 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Prince ran fastest in 5 km race, Kajal ran fastest in 800 meters
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अंबेडकर चौक मठिया में शनिवार को ब्रह्मलीन पांचू यादव की पुण्यतिथि पर योगेश्वर श्रीकृष्ण दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें दूर-दराज से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आयोजक सूबेदार राजकरन यादव ने बताया कि पुरुष वर्ग 5 किलोमीटर दौड़ में प्रिंस निषाद गोरखपुर ने प्रथम, पीयूष यादव सिवान आजमगढ़ ने द्वितीय, विनीत मिश्रा लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में प्रिंस निषाद गोरखपुर ने प्रथम, गोविंद राजभर ने द्वितीय, अतुल सिंह गोरखपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग 800 मीटर दौड़ में काजल कुमारी मठिया ने प्रथम, अंजू ने द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सूबेदार राजकरन यादव ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में भी एक से बढ़कर एक प्रतिभा छिपी है, बस उसको निखारने की जरूरत है। इस दौरान राजकरन यादव और राजलाल यादव निर्णायक की भूमिका निभाई। यह आयोजन भूगर्भ वैज्ञानिक करुणा निधि, दीपा निधि, पार्थ सारथी के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed