{"_id":"67058babf3f2fe0d5c058886","slug":"prices-of-vegetables-doubled-in-a-week-due-to-rain-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-121684-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बारिश से एक हफ्ते में दोगुनी हुई सब्जियों की कीमतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बारिश से एक हफ्ते में दोगुनी हुई सब्जियों की कीमतें
विज्ञापन
आजमगढ़। एक सप्ताह पहले तीन दिनों की बारिश का असर सब्जियों पर भी दिखने लगा है। मंडी में हर सब्जियों के भाव दोगुने हो गए हैं। इसके कारण आमजनों की जेब पर असर पड़ रहा है। लोगों को कोई भी सब्जी खरीदने से पहले एक बार सोचना पड़ रहा है। पिछले दिनों हुई तीन दिनों की बारिश से खेतों में पानी लगने से किसानों के सब्जियों की फसल गल गई। इससे मंडी में हरी सब्जियों की आवक पहले की अपेक्षा कम हो गई है। इसके कारण अब हरी सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। 25 से 30 रुपये किलो बिकने वाली भिंडी, लौकी और नेनुआ का भाव 60 रुपये किलो हो गया है। वहीं टमाटर, हरी मिर्च, परवल की कीमतें 100 रुपये के पार पहुंच गई है। इसके कारण आमजन परेशान हैं। सब्जी की दुकानों पर खड़ा होने से पहले लोग यह सोच रहे हैं कि कौन सी सब्जी खरीदी जाय। महंगाई के कारण लोगों की जेब ढीली हो रही है। अभी कुछ दिनों तक इनके दामों में राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
00
सब्जी- पहले- अब दाम
टमाटर- 60- 120
परवल- 60- 100
भिंडी- 30- 60
लौकी- 20- 40
बोड़ो- 60- 100
हरी मिर्च- 80- 120
लहसुन- 320- 360
बैंगन- 40- 60
आलू- 30- 30
प्याज- 50- 60
विज्ञापन
00
सब्जी- पहले- अब दाम
टमाटर- 60- 120
परवल- 60- 100
भिंडी- 30- 60
लौकी- 20- 40
बोड़ो- 60- 100
हरी मिर्च- 80- 120
लहसुन- 320- 360
बैंगन- 40- 60
आलू- 30- 30
प्याज- 50- 60