फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Price of pulse oximeter and thermometer increased by black marketing

कालाबाजारी से बढ़ी पल्स आक्सीमीटर और थर्मामीटर की कीमत

Fri, 23 Apr 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Price of pulse oximeter and thermometer increased by black marketing
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण प्रतिदिन बढ़ रहा है। लोगों की सांसें उखड़ती जा रही हैं। वहीं सांसों की मानीटरिंग करने वाले उपकरण पल्स ऑक्सीमीटर की जनपद में कमी हो गई है। जिसका फायदा उठाकर कुछ लोगों द्वारा इसकी काला बाजारी भी की जा रही है। उनके द्वारा लोगों को 2800 से लेकर 3200 रुपये तक पल्स ऑक्सीमीटर की बिक्री की जा रही है। कोरोना मरीजों के उपचार में शरीर में ऑक्सीजन का स्तर मापने के लिए प्रयोग किया जाने वाले पल्स ऑक्सीमीटर की मांग बढ़ी तो इसकी कालाबाजारी शुरू हो गई है। ऑक्सीमीटर दोगुने से भी अधिक कीमत पर बिक रहा है। प्रशासन की ओर से कोई निगरानी या कार्रवाई न होने से कीमतों में मनमानी चल रही है। आज से 25 दिन पहले तक 500 से 700 रुपये में मिलने वाला ऑक्सीमीटर 2800 से लेकर 3200 रुपये में मिल रहा है। साथ ही 100 से 120 में मिलने वाला थर्मामीटर भी 150-200 में मिल रहा है। वहीं जनपद में जो लोग मुख्य रूप से इसकी बिक्री करते हैं उनके पास पल्स ऑक्सीमीटर है ही नहीं है। उन लोगों की मानें तो बाहर से माल नहीं आ पा रहा है। थर्मामीटर तो मिल भी जा रहा है लेकिन पल्स ऑक्सीमीटर की कमी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों का मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ लोगों द्वारा इसकी काला बाजारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed