फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   prevention of deadly AIDS treatment

Azamgarh News: बचाव की जानलेवा एड्स का इलाज

Fri, 02 Dec 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
prevention of deadly AIDS treatment
अंबारी स्थित गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला पीजी में विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जगरुकता रैली। ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। विश्व एड्स दिवस पर जहां गोष्ठी में लोगों को इस भयावह रोगों से बचाव के बारे में बताया गया तो वहीं रैली निकाल कर उन्हें इससे बचाव के लिए जागरूक भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बचाव ही एड्स का इलाज है। मंडलीय जिला चिकित्सालय स्थित जिला क्षय रोग कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को गोष्ठी में सीएमओ डॉ आईएन तिवारी ने कहा कि एचआईवी संक्रमण एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। यह संक्रमण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है। इम्यूनिटी कमजोर होने से वक्त के साथ लोगों में अन्य गंभीर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जो आगे चलकर यही एचआईवी संक्रमण (एक्वायर्ड इम्युनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम) एड्स का रूप ले लेता है। जनपद में 7971 लोग एड्स के शिकार हैं। विगत दिनों स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया था। इसमें 1900 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी तथा पाथ संस्था के सहयोग से पांच कैंपों में 1100 लोगों की जांच हुई थी। इसमें सभी निगेटिव मिले। नोडल अधिकारी डॉ परवेज अख्तर ने बताया कि इस अवसर पर आदमपुर, पुष्पलता कालेज से जुनैदगंज तक रैली निकाली गई। जिसमें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, आईसीटीसी के कर्मचारियों, आहना स्वयं सेवी संस्था के कर्मचारियों तथा कालेज के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अंबारी : गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर रैली निकाली गई। इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। डॉ उदय भान यादव और डॉ पूजा पल्लवी ने बताया कि एड्स से बचाव के लिए मात्र एक उपाय सावधानी है। महिलाओं को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉ नन्दलाल चौरसिया एवं डॉ अनूप पांडेय ने कहा कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है। जितनी अधिक सावधानी होगी,उतनी ही अधिक सुरक्षा होगी । इस दौरान डा. अनिल सिंह यादव, डा. विजय शुक्ला, डा. अशोक गुप्ता, डा. अरविंद, डा. पूजा मौर्य, डा. प्रतिभा उपस्थित थे। संचालन डा. अरुण प्रताप यादव ने किया।

कलेक्ट्रेट क्षेत्र में विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जगरुकता रैली नरसिंग के छात्र-छात्राएं।संवा?

कलेक्ट्रेट क्षेत्र में विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जगरुकता रैली नरसिंग के छात्र-छात्राएं।संवा?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed